{"_id":"65c2b9e71fe6f0bc1d0e11c3","slug":"girls-body-taken-out-from-grave-post-mortem-to-be-conducted-today-mohali-news-c-71-1-spkl1001-111236-2024-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: कब्र से निकाला बच्ची का शव, आज होगा पोस्टमार्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: कब्र से निकाला बच्ची का शव, आज होगा पोस्टमार्टम
विज्ञापन
कब्र से निकाला बच्ची का शव, आज होगा पोस्टमार्टम
नयागांव/चंडीगढ़। नयागांव में छह वर्षीय बच्ची की मौत के मामले की जांच शुरू हो गई है। एसडीएम खरड़ के आदेश पर चंडीगढ़ सेक्टर-25 के श्मशान घाट में दफनाई गई बच्ची का शव मंगलवार दोपहर कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। यह कार्रवाई नायब तहसीलदार माजरी जसबीर कौर, खरड़ अस्पताल के डॉक्टर राहुल भल्ला और एएसआई रामेश्वर दास मौजूदगी में हुई।शव का पोस्टमार्टम बुधवार को खरड़ के अस्पताल में कराया जाएगा। इस दौरान जांच की जाएगी कि बच्ची की हत्या हुई है या वह किसी दुर्घटना का शिकार हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस एसडीएम को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। दरअसल, परिवार को शक है कि बच्ची की हत्या कर उसके शव को पानी की टंकी में फेंका गया है। परिजनों ने स्थानीय पुलिस को इस संबंध में शिकायत दी थी, जिसके बाद पुलिस ने एसडीएम खरड़ गुरमिंदर सिंह से बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराने की अनुमति मांगी थी। एसडीएम ने टीम गठित कर शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम कराने का आदेश दिया था।
बीते शुक्रवार को नयागांव के एक निर्माणाधीन मकान में बने पानी की टंकी से छह वर्षीय बच्ची का शव बरामद हुआ था। बच्ची चार घंटे से लापता थी। पड़ोसियों की सहायता से बच्ची को टंकी से बाहर निकालकर परिजन चंडीगढ़ सेक्टर-16 के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। इसके बाद परिजनों ने शनिवार को सेक्टर-25 के श्मशान घाट में उसे दफना दिया था।
पिता ने खुद खोदी कब्र, लगा लिया बच्ची के शव को सीने से
मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे सेक्टर-25 के श्मशान घाट में बच्ची के पिता ने खुद कब्र खोदकर अपनी बच्ची का शव बाहर निकाला। इस दौरान वह बिलखते हुए यही बात कह रहे थे कि कब्र में मेरी बच्ची दफन है, मैं ही उसे निकालूंगा। पिता का दर्द महसूस कर मौके पर मौजूद सभी लोगों की आंखें नम हो गईं। इस दौरान 14 वर्षीय बेटा भी उनके साथ था। कब्र की खुदाई के बाद पिता ने अपनी बच्ची के शव को सीने से लगा लिया और खुद श्मशान घाट से बाहर लेकर आए, जिसे बाद में पुलिस टीम खरड़ अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए ले गई। जांच अधिकारी एएसआई रामेश्वर दास ने बताया की पोस्टमार्टम की प्रक्रिया बुधवार को फोरेंसिक टीम की निगरानी में होगी। इसकी वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। खुदाई के दौरान मिट्टी का सैंपल भी लिया गया।