फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Girl raped on the pretext of marriage, police registered zero FIR and sent it to Kanpur police.

Mohali News: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर कानपुर पुलिस को भेजी

Thu, 13 Jun 2024 05:11 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2024 05:11 AM IST
विज्ञापन
Girl raped on the pretext of marriage, police registered zero FIR and sent it to Kanpur police.
जीरकपुर। सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने कानपुर निवासी एक फौजी के खिलाफ केस दर्ज किया है। स्थानीय पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्जकर कानपुर पुलिस को भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 के तहत केस दर्ज किया है। आरोपी की पहचान सत्यम पांडे निवासी सिवान, बिहार के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़ित महिला ने बताया कि 2018 में उसकी दोस्ती सोशल मीडिया के जरिए सत्यम पांडे से हुई थी। जिसके बाद चैट के जरिए उनकी आपस में बातचीत होने लगी। उस समय सत्यम पांडे एयरफोर्स स्टेशन दिल्ली में तैनात था।
विज्ञापन

पीड़ित युवती के अनुसार उसकी आरोपी के साथ पहली मुलाकात कानपुर में हुई, जहां वह आया हुआ था। आरोपी ने शादी का झांसा देकर पहली बार उससे दुष्कर्म किया। जिसके बाद आरोपी का ट्रांसफर चंडीगढ़ हो गया। इसके बाद दोनों जीरकपुर में भी एक होटल में मिले। इसके बाद जब वह आरोपी से मिलने चंडीगढ़ गई तो वह छुट्टी पर घर गया हुआ था। इसके बाद वह आरोपी को मिलने के लिए, उसके घर बिहार पहुंची। वहां आरोपी ने कहा कि उसके घरवाले शादी के लिए नहीं मान रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब पीड़िता ने आरोपी पर शादी करने का दबाव बनाया तो आरोपी ने शर्त रख दी कि वह दहेज के रूप में 30 लाख रुपए लेकर आए। पीड़िता ने इतनी बड़ी रकम देने से मना कर दिया। उसके बाद आरोपी शादी के लिए टाल-मटोल करने लगा। इसकी शिकायत पीड़िता ने जीरकपुर पुलिस पुलिस को दी तो पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्जकर कानपुर पुलिस को भेज दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed