फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Girl raped on the pretext of marriage, made obscene video

शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाया

Tue, 22 Mar 2022 01:57 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Girl raped on the pretext of marriage, made obscene video
मोहाली। शादी का झांसा देकर एक युवक ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं आरोपी ने अश्लील वीडियो भी बनाया। इसके बाद मुंह खोलने पर युवती को जान से मारने और वीडियो वायरल करने की धमकी दी। पीड़िता की शिकायत पर थाना फेज-आठ की पुलिस ने आरोपी तरुण निवासी दिल्ली के खिलाफ दुष्कर्म समेत कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि तरुण से 2018 में दोस्ती साल हुई थी। उस समय आरोपी सेक्टर-63 में रहता था। दोनों की दोस्ती प्यार में बदली और दोनों मिलने लगे। इस दौरान आरोपी ने शादी का प्रस्ताव भी रखा। साल 2020 में तरुण ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसको पिला दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद उसने दुष्कर्म किया और वीडियो बना लिया। साथ ही उसे धमकी दी कि वह उसके साथ शादी नहीं करेगा। उसने कहा कि यदि किसी को बताया तो नतीजे घातक होंगे। इसके बाद उसने एसएसपी को शिकायत दी। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed