फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Girl dies in Nayagaon due to current drying clothes

कपड़े सूखाते करंट से नयागांव में युवती की मौत

Thu, 28 Apr 2022 02:00 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
Girl dies in Nayagaon due to current drying clothes
नयागांव। आदर्श नगर वार्ड नंबर-13 में कपड़े सुखाते हुए बिजली की तार से करंट लगने के कारण एक युवती की मौत हो गई है। युवती दिल्ली के ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस में नर्सिंग ऑफिसर के पद पर कार्यरत थी। मृतका की पहचान हिमानी निवासी सोनिया विहार दिल्ली के रूप में हुई है। इसी घर में दो साल पहले एक 10 साल के बच्चे की भी करंट से मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

आदर्श नगर में किराये के मकान में रह रहे हरदेश कुमार के पास कुछ दिन पहले ही उसकी रिश्तेदार मृतका हिमानी विजय मिलने आई थी। बुधवार शाम सात बजे जब वह कपड़े धोकर छत पर लगी ग्रिल पर सुखा रही थी तो तभी गीले कपड़ों का संपर्क पास से गुजर रही बिजली की तार से हो गया। इस कारण हिमानी को करंट लग गया और वह बुरी तरह झुलस गई। पड़ोस में रहने वाले लोगों की मदद से उसको बिजली के तार से दूर किया गया और पीजीआई चंडीगढ़ ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed