फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Girl dies after falling from a flat on the 14th floor of Purab Apartments in Mohali

पूरब अपार्टमेंट्स की 14वीं मंजिल पर फ्लैट से गिरकर युवती की मौत

Thu, 28 Apr 2022 01:42 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Girl dies after falling from a flat on the 14th floor of Purab Apartments in Mohali
मोहाली। शहर के पूरब अपार्टमेंट्स सेक्टर-88 के फ्लैट में एक युवती की 14वीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई। सोहाना थाना पुलिस ने मृतका के भाई शुभम सेक्टर-52 चंडीगढ़ निवासी की शिकायत पर जांच करने के बाद मोहाली में अपनी आयुर्वेदिक दवा कंपनी चलाने वाले और किराये पर फ्लैट लेकर रहने वाले संदीप उर्फ सज्जन सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा-306 के तहत केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। वहीं दूसरी तरफ पुलिस ने बुधवार शाम को ज्योति के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

पुलिस जांच में सामने आया है कि मंगलवार रात संदीप उर्फ सज्जन सिंह अपने कार्यालय में काम करने वाले मैनेजर संदीप के साथ पूरब अपार्टमेंट्स के फ्लैट में मौजूद थे। इस दौरान ज्योति और उसकी सहकर्मी युवती भी फ्लैट में ही मौजूद थी। फ्लैट के एक रूम में संदीप और ज्योति के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था और इस विवाद के चलते ही ज्योति ने यहां एक कमरे के साथ बालकनी से नीचे छलांग लगाने की कोशिश की। ज्योति की आवाज सुनने के बाद फ्लैट में मौजूद संदीप, मैनेजर संदीप और अन्य युवती सहित तीनों ने बालकनी में जाकर देखा तो ज्योति रेलिंग से लटकी हुई थी। इन्होंने जैसे ही उसका हाथ पकड़कर ऊपर खींचने का प्रयास किया तो ज्योति बालकनी से सीधी नीचे गिर गई। ज्योति के गिरते ही संदीप उर्फ सज्जन, मैनेजर संदीप दोनों मौके से चले फरार हो गए। जबकि अपार्टमेंट के सुरक्षाकर्मियों ने कमरे में मौजूद युवती को बिल्डिंग से बाहर निकलते समय संदेह के आधार पर रोक लिया और ज्योति के नीचे गिरने की सूचना पुलिस को दे दी।
विज्ञापन

इस मौके पर पहुंची सोहाना थाना पुलिस की टीम ने खून से लथपथ ज्योति को एंबुलेंस से सिविल अस्पताल में पहुंचाया था। यहां डाक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया था। पुलिस ने इसकी जानकारी ज्योति के परिजनों को दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतका के भाई ने पुलिस को दिए बयान
पुलिस को दिए बयान में मृतका ज्योति के भाई शुभम ने बताया कि उसकी बहन ज्योति संदीप उर्फ सज्जन के मोहाली स्थित कार्यालय में नौकरी करती थी। वह पिछले कुछ दिनों से संदीप के साथ उसके फ्लैट में ही रह रही थी। बीते रविवार को ज्योति ने अपने पिता और परिवार के अन्य सदस्यों को संदीप से मिलवाया था और बताया था कि दोनों शादी के बंधन में बंधना चाहते हैं। परिवार ने संदीप से मुलाकात की तो संदीप ने भी ज्योति से शादी करने के लिए अपनी सहमति जताई थी। इसके बाद ज्योति के पिता ने संदीप को कहा था कि वह अपने परिजनों से उनकी मुलाकात करवा दें। जिससे कि उनसे दोनों की शादी की बात कर शादी की तारीख निर्धारित कर सकें। शुभम के अनुसार, मंगलवार रात उसे फोन करके खुद को परेशान बताया था। जिसके बाद देर रात उन्हें सूचना मिली थी कि ज्योति पूरब अपार्टमेंट्स की 14वीं मंजिला से गिर गई है।
आरोपी पर 306 का केस दर्ज
मृतका के भाई शुभम की शिकायत और केस की गहनता जांच के बाद तैयार रिपोर्ट के आधार पर पूरब अपार्टमेंट में रहने वाले और आयुर्वेदिक दवा कंपनी के संचालक संदीप उर्फ सज्जन सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा-306 के तहत केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश में पुलिस की छापेमारी जारी है।-गुरजीत सिंह, थाना प्रभारी, सोहाना पुलिस स्टेशन, मोहाली।

कमरों में बिखरा था खून
जानकारी के मुताबिक मृतका का शव अस्पताल पहुंचाने के बाद पुलिस की टीम ने मृतका के परिजनों के साथ घटनास्थल का दौरा किया। बताया गया है कि वारदात से पहले मृतका और आरोपी के बीच किसी बात को लेकर खूब बहस हुई थी और ज्योति ने मजबूर होकर कमरे की बॉलकनी से बाहर छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। दूसरी ओर, पुलिस को अपनी जांच के दौरान फ्लैट के एक कमरे में से शराब की बोतलें और खाली गिलास मिले। इसके अलावा कमरे के अंदर बेड और फर्श पर खून के निशान मिले, जिनके सैंपल लेकर पुलिस ने जांच के लिए लैब में भेज दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed