{"_id":"5f908ba28ebc3e9c064f8a56","slug":"ghazipur-s-roads-will-be-rejuvenated-from-50-lakhs-mohali-news-pkl391735239","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 लाख से होगा गाजीपुर की सड़कों का कायाकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
50 लाख से होगा गाजीपुर की सड़कों का कायाकल्प
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीरकपुर। गांव गाजीपुर की सड़कों का प्रशासन द्वारा करीब 50 लाख रुपये की लागत से कायाकल्प किया जाएगा, ताकि यहां से आवाजाही करने वाले लोगों को परेशानी न हो। यह जानकारी स्थानीय काउंसिल के एमई मुकेश कुमार राय ने दी। उन्होंने बताया कि लंबे समय से गाजीपुर गांववासी सड़कों की खस्ताहाल के चलते मुश्किलों का सामना कर रहे थे, जिसको लेकर दफ्तर में शिकायतें दर्ज करवाई गईं।
जानकारी के मुताबिक, ओल्ड कालका रोड पर स्थित गांव गाजीपुर में सड़कों की हालत लंबे समय से खस्ता है, इसका मुख्य कारण प्रशासनिक अधिकारियों की अनदेखी है। लंबे समय से यहां बुनियादी सुविधाओं की तरफ से ध्यान नहीं दिया गया, जिसके चलते सड़कों ने गड्ढों का रूप धारण कर लिया है। दूसरी ओर, ओल्ड कालका रोड से गांव गाजीपुर को जाने वाली सड़क का इस्तेमाल कई गांवों के लोग करते हैं। इसका मुख्य कारण रेलवे अंडरपास से क्रॉसिंग है जिसकी मदद से राहगीरों का समय तो बचता ही है और साथ ही आर्थिक हानि भी कम होती है। सड़कों का कायाकल्प होने से कई गांवों के करीब 50 हजार लोगों को लाभ मिलेगा।
कई लोग करते हैं इस रास्ते का इस्तेमाल
जानकारी के अनुसार, पंचकूला के सेक्टर-20 व 21, पीरमुछल्ला, किशनपुरा, ढकोली, गाजीपुर सैणियां, सनोली आदि क्षेत्रों में रहने वाले अधिकतर लोग चंडीगढ़, मोहाली, जीरकपुर जाने के लिए सबसे ज्यादा इसी रास्ते का इस्तेमाल करते हैं। एक तो यहां पर यातायात जाम जैसी कोई समस्या नहीं है और दूसरा रेलवे अंडरपास होने की वजह से लोग अपने वाहनों में बिना किसी रोकटोक के निकल जाते हैं। जबकि पंचकूला के सेक्टर-20 व 21 में रहने वाले अधिकतर लोग चंडीगढ़ व मोहाली जाने के लिए इसी रास्ते का इस्तेमाल करते हैं।
विज्ञापन
कोट्
करीब 50 लाख रुपये की लागत से गाजीपुर की सड़कों का कायाकल्प करने की योजना है। इस संबंधी टेंडर अलॉट हो चुके हैं। जल्द ही टेंडर आवंटित होने के बाद निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। -मुकेश राय, एमई, बिल्डिंग एवं इंजीनियरिंग शाखा, जीरकपुर काउंसिल।