फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Mohali News ›   Ghagghar, mining, called DSP, and SHO, Mohali

घग्घर में खनन देख डीएसपी और एसएचओ को बुलाया, लेकिन नहीं आए

Tue, 08 Mar 2016 09:19 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, डेराबस्सी
ब्यूरो, अमर उजाला, डेराबस्सी Updated Tue, 08 Mar 2016 09:19 AM IST
विज्ञापन
Ghagghar, mining, called DSP, and SHO,  Mohali
जमीन की खुदाई - फोटो : फाइल फोटो
गांव शताबगढ़ से गुजरती घग्घर नदी में पिछले लंबे समय से अवैध खनन हो रहा है। इस बारे में घग्घर के साथ लगते गांव बाकरपुर निवासी कई बार अधिकारियों व पुलिस को शिकायत कर चुके हैं। लेकिन वह कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि धड़ल्ले से माइनिंग के कारण घग्घर के बहाव का रुख बदल रहा है।
विज्ञापन


जिस कारण कई गांवों को बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है। किसानों ने कहा कि अवैध खनन के कारण यहां के गांव भांखरपुर, इस्सापुर व बाकरपुर की जमीन घग्घर में बह जाने का खतरा पैदा हो गया है। किसानों ने माइनिंग रोकने में नाकाम रहे विभाग, पुलिस व प्रशासन पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए कहा कि जितने भी पुलिस और प्रशासन के अधिकारी हैं, उनके खिलाफ जांच कर उन्हें सस्पेंड किया जाए।
विज्ञापन


अन्यथा वह आंदोलन शुरू करेंगे। किसानों ने मौके पर चल रहा खनन कार्य दिखाने के लिए डीएसपी डेराबस्सी व एसएचओ जीरकपुर को फोन भी किया। लेकिन काफी देर इंतजार करने पर भी वह नहीं पहुंचे। इस दौरान किसानों ने वहां से माइनिंग माफिया के लोगों को ललकारा और उन्हें वहां से भगाया। गुस्साए किसानों को देख आरोपी वहां से तुरंत मशीनें व टिप्पर लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


डेराबस्सी के गांव इस्सापुर के किसान दीदार सिंह, नसीब सिंह, जुझार सिंह, हरबंस सिंह, रणजीत सिंह, हरी सिंह, रघुबीर सिंह, गुरचरन सिंह सहित अन्य किसानों ने कहा कि घग्घर के साथ गांव भांखरपुर, बाकरपुर व इस्सापुर की जमीनें पड़ती हैं।

लेकिन कुछ जमींदार अपनी जमीन को सताबगढ़ में मिलाने के लिए माइनिंग माफिया के साथ दिन रात अवैध माइनिंग कर घग्घर का बहाव बदल दिया है। माइनिंग रोकने के लिए पुलिस व प्रशासन को सूचित भी किया लेकिन किसी ने कोई कार्रवाई नहीं की।

हालत यह हैं कि घगघर के साथ लगते गांव भांखरपुर, इस्सापुर व बाकरपुर की जमीनें घग्घर में बहने का खतरा बन गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि माइनिंग माफिया को सरकारी शह मिली है।

इस बारे में संपर्क करने पर एसडीएम शिव कुुमार ने कहा कि मामला उनके ध्यान में नहीं है।

उन्होंने कहा कि पुलिस व माइनिंग विभाग को कार्रवाई की हिदायत दी जाएगी। थाना प्रभारी जीरकपुर दीपइंद्र सिंह ने कहा कि ग्रामीण पुलिस को सूचित करने से पहले खुद मौके पर पहुंच जाते हैं जिस कारण खनन माफिया मौके से फरार हो जाते हैं। पुलिस ने ग्रामीणों को पहले पुलिस को सूचित करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed