फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Gave two marlas of land, installed tube well but no electricity connection

Mohali News: दो मरले जमीन दी, ट्यूबवेल लगा लेकिन बिजली कनेक्शन नहीं

Mon, 15 Apr 2024 05:22 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2024 05:22 AM IST
विज्ञापन
Gave two marlas of land, installed tube well but no electricity connection
नयागांव। पानी की समस्या को देखते हुए नयागांव की पार्षद कुलविंदर कौर के पति मंजीत सिंह ने अपनी दो मरले जमीन ट्यूबवेल की समस्या को खत्म करने के लिए दान कर दी। नगर परिषद और वाटर सप्लाई विभाग ने यहां ट्यूबवेल भी लगा दिया पर छह माह बीत गए यह ट्यूबवेल अब तक शुरू नहीं हो सका। वजह है ट्यूबवेल चलाने के लिए ट्रांसफार्मर का न होना। इस मामले में बिजली विभाग लगातार अपना पल्ला झाड़ रहा है। मंजीत सिंह ने बताया कि नयागांव में पानी की समस्या काफी आ रही थी। वार्ड नंबर 1 में दशमेश नगर, कुमायूं कालोनी और विकास नगर को लोगों को पानी की किल्लत से रोजाना जूझना पड़ता था। इसी वजह से उन्होंने अपनी दो मरले की जमीन (जिसकी कीमत करीब 12 लाख रुपये है।) नगर परिषद को दान में दे दी। नगर परिषद ने समस्या की गंभीरता को देखते हुए प्रस्ताव बनाया और वाटर सप्लाई डिपार्टमेंट के सहयोग से यहां ट्यूबवेल भी लगवा दिया गया और सप्लाई के लिए पाइप लाइन भी डाल दी गईं। अब करीब छह माह बीत गए हैं, लेकिन अब तक यहां पर ट्रांसफार्मर नहीं लगाया गया है। मंजीत सिंह ने बताया कि इस मामले में जब बिजली विभाग से बातचीत की तो उन्होंने कहा कि जल्द लग जाएगा। वार्ड नंबर 1 में करीब दो हजार से ज्यादा परिवार रहते हैं। फिलहाल इन लोगों को दूसरे ट्यूबवेल से ही पानी मिलता है। निवासियों का भी कहना है कि पानी की समस्या काफी ज्यादा है। यह ट्यूबवेल शुरू हो जाएगा तो राहत मिलेगी और दूसरे ट्यूबवेल से अन्य स्थानों पर भी पानी की सप्लाई हो सकेगी।
विज्ञापन



कोट्स
पानी की समस्या यहां अहम है। हमने जमीन इसी वजह से दान में दी थी कि जल्द से जल्द समस्या खत्म हो जाए पर अब तक कनेक्शन न मिलने के कारण ट्यूबवेल चालू नहीं हो सका।
विज्ञापन

कुलविंदर कौर, पार्षद, वार्ड नंबर-1

कोट्स
वार्ड नंबर 1 के ट्यूबवेल के लिए प्रोसेस चल रहा है। हमें भी यह जानकारी है कि पानी की समस्या काफी ज्यादा है। हम ट्रांसफार्मर का कनेक्शन जल्द लगा देंगे।
संदीप कुमार नागपाल, एसडीओ, मुल्लापुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed