फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Gas pipeline damaged during excavation with a JCB; gate valve shut off

Mohali News: जेसीबी से खनन के दौरान गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त, गेट वाल्व बंन कराया

Fri, 25 Sep 2026 02:40 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Gas pipeline damaged during excavation with a JCB; gate valve shut off
डेराबस्सी। मुबारिकपुर से सुंडरा जा रही भूमिगत गैस पाइपलाइन गांव पंडवाला के पास क्षतिग्रस्त हो गई। अवैध खनन के दौरान जेसीबी मशीन की चपेट में आने से यह हादसा हुआ, जिससे तेज गैस रिसाव शुरू हो गया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया और जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ। गैस रिसाव का पता चलते ही राहगीरों और ग्रामीणों ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी। मुबारिकपुर चौकी प्रभारी कुलवंत सिंह पुलिस टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए संबंधित गैस कंपनी के अधिकारियों से संपर्क किया। अधिकारियों ने तत्काल पाइपलाइन का गेट वाल्व बंद करवाया, जिससे गैस का रिसाव रुक गया। वाल्व बंद होने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। पुलिस की तत्परता के कारण किसी भी तरह का जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि इलाके में खुलेआम अवैध खनन किया जा रहा है। उनका कहना है कि ऐसी खुदाई से भूमिगत गैस पाइपलाइन जैसे महत्वपूर्ण ढांचे को नुकसान पहुंचने का खतरा रहता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से अवैध खनन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए यह कदम उठाने को कहा। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed