{"_id":"675755692d922bf5590c0094","slug":"garbage-dumping-place-changed-in-dhakoli-mohali-news-c-71-1-mli1006-122871-2024-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: ढकोली में कूड़ा फेंकने की जगह बदली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: ढकोली में कूड़ा फेंकने की जगह बदली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीरकपुर। ढकोली के कूड़ा स्थानांतरण की समस्या हल हो गई है। गौरतलब है कि यहां पड़ती 29 सोसाइटियों के लोग सड़क पर फैले कूड़े से परेशान थे। अमर उजाला ने इस मुद्दे को प्रमुखता से प्रकाशित किया था, जिसका असर हो रहा है।
कुछ दिन पहले सभी सोसाइटियों और उरवा के प्रधान के साथ जीरकपुर नगर परिषद के ईओ अशोक पथरिया की बैठक हुई थी। इसमें उन्होंने कूड़ा उठाने की जगह स्थानांतरित के लिए बुधवार 11 दिसंबर तक का समय सीमा को निर्धारित की थी। समय से पहले ही इस पर एक्शन लेते हुए उन्होंने सोमवार को कर्मचारियों को भेजकर इसे गाजीपुर रोड पर अन्य जगह पर स्थानांतरित करवा दिया। लेकिन उनकी चिंता थी कि अब भी अगर कोई स्थानीय निवासी यहां कूड़ा डालेगा तो उससे कैसे बचा जाएगा। इसका बेड़ा यहां के सोसाइटियों के प्रधानों ने उठाया और दिन से ही वहां टेंट गाड़कर बैठ गए। यहां कोई भी कूड़ा फेंकने आता तो वे उसे रोककर नई जगह की तरफ भेज देते थे। उरवा की 14 सोसाइटियों के प्रधान कुलभूषण शर्मा ने कहा कि यह एक सकारात्मक पहल है, जिसमें यहां की सोसाइटियों की एकता और मीडिया के रोल को भी अहम माना जा सकता है। उन्होंने कहा कि हम मिलकर सुनिश्चित करेंगे कि अब यहां कोई भी कूड़ा न फेंके और बाकी समस्याओं पर भी नगर परिषद का ध्यान केंद्रित करेंगे।