फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Gangster threatened to Musewala and Bablu Maan

गैंगस्टर यादी राणा की मूसेवाला और बब्बू मान को धमकी, बोला- परमीश वर्मा की कहानी दोहराने पर मजबूर न करें

Fri, 04 Sep 2020 11:11 AM IST
मोहाली ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब) Published by: मोहाली ब्‍यूरो Updated Fri, 04 Sep 2020 11:11 AM IST
विज्ञापन
Gangster threatened to Musewala and Bablu Maan
फेसबुक में पोस्ट डालकर धमकी।

सोशल मीडिया पर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला व बब्बू मान के फैंस में चल रही जुबानी जंग ने नया मोड़ ले लिया है। वहीं, इस जंग में एक नई एंट्री गैंगस्टर यादी राणा की हुई है। उसने फेसबुक पर पोस्ट डालकर दोनों गायकों के फैंस को आपस में न लड़ने की नसीहत दी है। उसने गायकों से भी कहा कि वह सुधर जाएं। परमीश वर्मा वाला काम करने के लिए मजबूर न करें।

विज्ञापन


फेसबुक पर यह पोस्ट डालने वाला यादी गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा ग्रुप का साथी है। उसने लिखा है कि गायकों के चलते ही कतर की राजधानी दोहा में आपस में नौजवान लड़े थे। वहीं, अब इन गायकों के पीछे कत्ल हो रहे हैं। यादी राणा ने नौजवानों को नसीहत दी है कि यह गायक तो अपनी रोटी कमा रहे हैं। जबकि नौजवान इनके पीछे अपना भविष्य खराब कर रहे हैं। यादी ने गायकों को धमकी दी है कि अपनी हरकतों से बाज आ जाएं। उन्हें परमीश वर्मा वाली कहानी दोहराने के लिए मजबूर न करें।
विज्ञापन


कुछ इस तरह डाली थी पोस्ट
यादी राणा ने अपनी फेसबुक आईडी पर हथियार के साथ फोटो अपलोड की है। अपनी बाजू पर एके -47 का टैटू भी बनाया है। जबकि एक तस्वीर में रोपड़ पुलिस उसे ले जाती दिख रही है। यह नया मामला है। हालांकि पंजाब पुलिस का साइबर सेल इन सभी चीजों की मानीटरिंग करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

परमीश वर्मा पर ऐसे हुआ था हमला
गायक परमीश वर्मा पर दो साल पहले 13 अप्रैल को चंडीगढ़ से लौटते समय गोलियां बरसाई गई थीं। हमले में परमीश वर्मा घायल हो गए थे। उन्होंने करीब 35 मिनट गाड़ी चलाकर अपनी जान बचाई थी। इस हमले की जिम्मेदारी बाद में गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा ने फेसबुक पर ली थी। इसके बाद पुलिस ने काफी समय बाद दिलप्रीत बाबा को चंडीगढ़ में हुई मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया था। बाबा अभी तक जेल में है। उस पर कई केस चल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed