फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Gangster Lovepreet Singh injured in Zirakpur encounter referred to GMCH-32 chandigarh

Mohali: पुलिस मुठभेड़ के बाद पकड़े गए गैंगस्टर अर्श डल्ला के गुर्गों की कोर्ट में पेशी आज, घायल रेफर

Thu, 02 Nov 2023 01:41 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 02 Nov 2023 01:41 PM IST
सार

मोहाली पुलिस जीरकपुर से पकड़े गए गैंगस्टर अर्श डल्ला के तीनों गुर्गों को अदालत में पेश करेगी। पेशी के दौरान आरोपियों का पुलिस रिमांड मांगा जाएगा ताकि पूछताछ में पुलिस आरोपियों से जब्त हथियारों, घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल और उनके आकाओं के बारे में पता कर सके।

विज्ञापन
Gangster Lovepreet Singh injured in Zirakpur encounter referred to GMCH-32 chandigarh
अस्पताल में भर्ती घायल गैंगस्टर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

जीरकपुर में बुधवार को गैंगस्टर और पुलिस की मुठभेड़ में गैंगस्टर लवप्रीत सिंह घायल हो गया था। उसका मोहाली के फेज-6 के सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा था। गोली पैर की हड्डी में लगने के चलते अब उसे जीएमसीएच-32 रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन


मोहाली पुलिस जीरकपुर से पकड़े गए गैंगस्टर अर्श डल्ला के तीनों गुर्गों को अदालत में पेश करेगी। पेशी के दौरान आरोपियों का पुलिस रिमांड मांगा जाएगा ताकि पूछताछ में पुलिस आरोपियों से जब्त हथियारों, घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल और उनके आकाओं के बारे में पता कर सके। वहीं पुलिस यह भी पता करने की कोशिश करेगी कि जीरकपुर में उनके ठहरने का इंतजाम किसने किया था। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पंजाब में भीषण हादसा: ट्रक और तेल कैंटर के बीच पिसी कार, एक बच्चे समेत छह की मौके पर मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, तीनों आरोपी बठिंडा में वारदात को अंजाम देकर मंगलवार को जीरकपुर पहुंचकर होटल में रुके थे। वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल किसी अन्य जगह पर खड़ी करके वे दूसरी मोटरसाइकिल से आए थे। सूत्रों के अनुसार पुलिस तीनों आरोपियों का ट्रांजिट रिमांड मांग सकती है। बठिंडा पुलिस को तीनों आरोपियों से व्यापारी हरजिंदर सिंह उर्फ मेला की हत्या के मामले में पूछताछ करने के साथ ही घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल और हथियार भी बरामद करने हैं। वहीं पुलिस इस बात का भी पता लगाएगी कि मेला की हत्या करने के पीछे का कारण क्या है।


कमरा बुक करते समय दी फर्जी आईडी
पुलिस को प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपियों ने जीरकपुर में रुकने के लिए होटल में परमजीत निवासी मानसा की आईडी दी थी। उस पर मानसा का पता लिखा हुआ है। पुलिस इस आईडी को फर्जी मानकर उसकी भी जांच कर रही है। 

जिला अस्पताल में सीटीवीएस सर्जन नहीं होने पर किया रेफर
फेज-6 अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि गैंगस्टर के पैर में गोली लगी है। वह रक्त वाहिका (ब्लड वेसल) के पास लगी है। उसकी गोली निकालने के दौरान रक्त वाहिका के क्षतिग्रस्त होने पर उसके इलाज के लिए सीटीवीएस सर्जन नहीं है इसलिए उसे जीएमसीएच-32 रेफर करना पड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed