{"_id":"65d7b318c81109e1260c9e96","slug":"gangster-gursevaks-associate-of-lawrence-gang-caught-with-pistol-mohali-news-c-71-1-mli1004-111861-2024-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: लॉरेंस गैंग के गैंगस्टर गुरसेवक का साथी पिस्टल समेत काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: लॉरेंस गैंग के गैंगस्टर गुरसेवक का साथी पिस्टल समेत काबू
विज्ञापन
मोहाली। सीआईए स्टॉफ मोहाली पुलिस ने जीरकपुर के गोदाम एरिया से एक युवक को पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान आदित्य शर्मा निवासी शिवालिक विहार के रूप में हुई है, जो गैंगस्टर गुरसेवक सिंह उर्फ सेवक का साथी है। गैंगस्टर गुरसेवक ने कुछ समय पहले साथियों के साथ चंडीगढ़ सेक्टर-33 में शराब कारोबारी के घर पर फायरिंग की थी। बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया था। जीरकपुर थाना पुलिस ने आदित्य और गुरसेवक दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज किया है। गुरसेवक लॉरेंस बिश्नोई गैंग के लिए काम करता है और उस पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
आरोपी आदित्य को अदालत में पेश कर पुलिस ने दो दिन का रिमांड लिया है। सीआईए खरड़ में उससे पूछताछ की जा रही है। आदित्य शर्मा को सीआईए टीम ने एक नशेड़ी की निशानदेही पर गिरफ्तार किया। उसी ने सीआईए टीम को पूछताछ में आदित्य का नाम बताया था और कहा था आदित्य के पास से उन्हें अवैध हथियार की रिकवरी हो सकती है।
आदित्य शर्मा गैंगस्टर गुरसेवक सिंह उर्फ सेवक के सीधे संपर्क में था। गैंगस्टर गुरसेवक लॉरेंस बिश्नोई गैंग के लिए काम करता है। वह नगला रोड पर स्थित मैक्सकॉन सोसायटी में रहता था और अभी फरार बताया जा रहा है। आदित्य का छोटा भाई शुभम भी उसके साथ फरार है। आदित्य पर पहले भी एनडीपीएस का मामला दर्ज है। उसका जीरकपुर में डीजे का काम है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि गैंगस्टर गुरसेवक को चंडीगढ़ पुलिस ने फायरिंग मामले में गिरफ्तार किया था। जेल जाने से पहले उसने आदित्य को दो पिस्टल दिए थे जिसे आदित्य ने छिपाकर अपने घर में रखा था लेकिन उसके पिता को पिस्टल का पता लगने पर उसका छोटा भाई शुभम उसे साथ ले गया था। सीआईए पुलिस को उन्हीं पिस्टल की तलाश है जिसे लेकर गुरसेवक व आदित्य का छोटा भाई शुभम फरार हैं।