फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Gangster Dilpreet Baba wanted to get Lawrence Bishnoi and Pindri out of way, revealed in police interrogation

वर्चस्व की जंग: लॉरेंस बिश्नोई और पिंदरी को रास्ते से हटाना चाहता था दिलप्रीत बाबा, पुलिस पूछताछ में खुलासा

Mon, 31 Oct 2022 10:11 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 31 Oct 2022 10:11 AM IST
सार

लॉरेंस बिश्नोई को रास्ते से हटाने के लिए हथियार जुटा रहा गैंगस्टर परमजीत सिंह उर्फ पम्मा पुलिस ने खरड़ से दबोचा  था। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने कई खुलासे किए।  

विज्ञापन
Gangster Dilpreet Baba wanted to get Lawrence Bishnoi and Pindri out of way, revealed in police interrogation
पुलिस की गिरफ्त में लॉरेंस बिश्नोई। - फोटो : एएनआई

विस्तार

गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा और लॉरेंस बिश्नोई गैंग के बीच वर्चस्व की जंग तो काफी वर्षों से चल रही है लेकिन इस बार दिलप्रीत बाबा गैंग ने लॉरेंस बिश्नोई और रूपनगर जेल में बंद परमिंदर सिंह पिंदरी को ही खत्म करने का प्लान बना डाला था। हालांकि वह इसमें कामयाब नहीं हो पाया क्योंकि इस काम के लिए हथियार जुटा रहा गैंगस्टर परमजीत सिंह उर्फ पम्मा को पुलिस ने खरड़ से दबोच लिया था। 

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक यह खुलासा आरोपी पम्मा ने पूछताछ में किया है। इसके बाद पुलिस ने दोनों का सुरक्षा पहरा मजबूत कर दिया है। साथ ही सुरक्षा में तैनात स्टाफ को पहले से ज्यादा अलर्ट रहने की नसीहत दी गई है। सूत्रों के मुताबिक लॉरेंस बिश्नोई गैंग और दिलप्रीत बाबा गैंग के बीच वर्चस्व की जंग चल रही है। यह ग्रुप कई बार आमने-सामने हो चुके हैं, इस बारे में पूरी जानकारी उनके पास थी। ऐसे में पुलिस की ओर से गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और पिंदरी की पहले से सुरक्षा बढ़ाई हुई थी ताकि कोई भी दोनों तक पहुंच न पाए। इसके अलावा जब भी आरोपियों की कोर्ट में पेशी होती है तो भी इस चीज का विशेष ध्यान रखा जाता है। 
विज्ञापन


संबंधित जिले की पुलिस स्पेशल सिक्योरिटी घेरा बनाकर चलती है। बता दें कि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के वकील भी सुरक्षा का मुद्दा उठा चुके हैं। साथ ही सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की मांग की थी। इसके बाद पंजाब पुलिस उसे कड़ी सुरक्षा में लेकर आई थी। तब से वह रिमांड पर ही चल रहा है। कई थानों की पुलिस उसे रिमांड पर ले चुकी है। सुरक्षा को ध्यान में रखकर रात को उसे एक सुरक्षित जगह पर रखा जाता है। इसकी जानकारी सीनियर अधिकारियों को ही होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed