{"_id":"69a0b840c21dbd7ac90533ec","slug":"gangster-dharamind-gugni-brought-to-mohali-on-production-warrant-in-rs-3-crore-extortion-case-mohali-news-c-71-1-mli1010-139648-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: तीन करोड़ की रंगदारी मामले में गैंगस्टर धरमिंद गुगनी को प्रोडक्शन वारंट पर लाई मोहाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: तीन करोड़ की रंगदारी मामले में गैंगस्टर धरमिंद गुगनी को प्रोडक्शन वारंट पर लाई मोहाली
विज्ञापन
मोहाली। तीन करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में मोहाली पुलिस ने गैंगस्टर धरमिंदर सिंह उर्फ गुगनी को पटियाला जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर अदालत में पेश किया। अदालत से दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल कर सीआईए स्टाफ द्वारा उससे पूछताछ की जा रही है।
मामला दिसंबर 2024 का है। एरोसिटी निवासी दिलबाग सिंह ने थाना आईटी सिटी, मोहाली में शिकायत दी थी कि 30 नवंबर 2024 को शाम करीब चार बजे उसे फोन आया। कॉल करने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताते हुए तीन करोड़ रुपये का इंतजाम करने की धमकी दी। शिकायतकर्ता के अनुसार धमकी से घबराकर उसने अपना फोन बंद कर लिया और परिवार सहित सुरक्षित स्थान पर चला गया।
इसके बाद 22 दिसंबर 2024 को उसके बेटे सुखवीर सिंह के मोबाइल पर दोबारा कॉल आई। कॉलर ने खुद को ‘सबा’ बताते हुए रकम न देने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर बीएनएस की धारा 308(2) के तहत अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की थी।
विज्ञापन
गौरतलब है कि गुगनी को पहले मोहाली के वकील अमनप्रीत सिंह सेठी की गोली मारकर हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा हो चुकी है। उसके खिलाफ कई अन्य मामले भी दर्ज हैं और उससे राष्ट्रीय जांच एजेंसी भी पूछताछ कर चुकी है। पुलिस अब रंगदारी नेटवर्क के अन्य कड़ियों की जांच में जुटी है।