फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Gangster Dilpreet Budha ran Aarmania after attacking Parmish Verma

मोहालीः सिंगर परमीश वर्मा पर हमले के बाद गैंगस्टर बुड्डा भागा था अर्मेनिया, अदालत में हुआ पेश

Thu, 12 Dec 2019 01:28 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Thu, 12 Dec 2019 01:28 PM IST
विज्ञापन
Gangster Dilpreet Budha ran Aarmania after attacking Parmish Verma
सिंगर परमीश वर्मा
सिंगर परमीश वर्मा पर हुए हमले में गैंगस्टर सुखप्रीत सिंह बुड्डा शामिल था। हमले के बाद वह अपने एक साथी के साथ अपने पुराने पासपोर्ट के माध्यम से नेपाल के रास्ते आर्मेनिया भाग गया था। इसके बाद से वह वहीं था। उसका उक्त साथी अभी भी विदेश में है। यह जानकारी पुलिस रिमांड के दौरान गैंगस्टर सुखप्रीत बुड्डा से पूछताछ में सामने आई है।
विज्ञापन


आरोपी को फेज-आठ थाने की पुलिस ने पांच दिन का रिमांड खत्म होने के बाद बुधवार अदालत में पेश किया था। इस दौरान पुलिस ने सिंगर गिप्पी गरेवाल केस में रिमांड लेने के लिए कुछ और तर्क दिए। इसके बाद अदालत ने उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन


रेफरेंडम 20-20 को लेकर हो रही है पूछताछ
जानकारी के मुताबिक अप्रैल 2018 में सिंगर परमीश वर्मा पर हमला हुआ था। इस मामले में पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर एक कारबाइन बरामद की है। साथ ही हमले में प्रयोग की क्रेटा कार, आई-20 कार और बुलेटप्रूफ जैकेट भी बरामद कर ली है। वहीं अब पुलिस यह भी पूछताछ कर रही है कि वह रेफरेंडम-2020 से तो नहीं जुड़ा हुआ है। आरोपी से अन्य एजेंसियां भी पूछताछ कर रही हैं क्योंकि इन चीजों को लेकर माहौल काफी गरमाया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गिप्पी गरेवाल को धमकी देने के मामले की चल रही है जांच
इस दौरान पुलिस सिंगर गिप्पी गरेवाल पर धमकी देने मामले की जांच भी पुलिस कर रही है। गिप्पी को उस समय धमकी दी गई थी जब उसकी फिल्म रिलीज हुई थी। हालांकि बाद में गैंगस्टर दिलप्रीत ने फेसबुक पोस्ट डालकर कहा था कि गिप्पी गलत तरीके से गाने गा रहा था जिससे समाज पर गलत असर पड़ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed