{"_id":"631cf75bb0857e67a93d1180","slug":"gang-who-robbed-and-assaulted-on-the-strength-of-the-pistol-was-exposed-mohali-news-pkl46201345","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिस्टल के बल पर लूटपाट व मारपीट करने वाले गैंग का पर्दाफाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिस्टल के बल पर लूटपाट व मारपीट करने वाले गैंग का पर्दाफाश
विज्ञापन
मोहाली। बंदूक के बल पर लूटपाट, मारपीट और फिरौती जैसी संगीन वारदातों को अंजाम देने वाले एक गिरोह का बलौंगी पुलिस ने पर्दाफाश किया। गिरोह के छह सदस्यों के कब्जे से पुलिस ने .32 बोर की चार पिस्टल, 14 कारतूस, छह मैगजीन और एक कार बरामद की है।
पकड़े गए आरोपियों की पहचान सिमरनजीत सिंह वासी तरनतारन, गुरप्रताप सिंह वासी तरनतारन, जसमीत सिंह वासी चंडीगढ़, भूपिंदर सिंह वासी घग्गा, पटियाला, गुलजार खान वासी घग्गा, पटियाला और लखनदीप सिंह वासी गुरदासपुर के रूप में हुई है। इनके खिलाफ पुलिस ने आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं तहत केस दर्ज करके आगामी जांच शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि करते हुए एसएसपी विवेकशील सोनी ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ के दौरान कई बड़े खुलासे होने की संभावना है।
जानकारी के मुताबिक बलौंगी पुलिस ने स्पाइस लाइट चौक के पास वाहनों की चेकिंग को लेकर नाकाबंदी कर रखी थी। इस दौरान उक्त आरोपी कार में मोहाली आ रहे थे। पुलिस नाके को देखकर कार दूसरी ओर मोड़ ली। इस पर पुलिस को शक हुआ तो कार का पीछा करते हुए पकड़ लिया। इसमें सवार लोगों की तलाशी ली तो कब्जे से पुलिस को .32 बोर की चार पिस्टल, 14 कारतूस और छह मैगजीन बरामद हुए। ये देख पुलिस ने कार में सवार सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पता चला कि ये सभी पेशेवर अपराधी है और पंजाब के अलग-अलग जिलों में पिस्तौल के बल पर लूट, डकैती व फिरौती आदि की वारदातों को अंजाम देने के आरोप में फरार हैं। पुलिस आरोपियों को पकड़कर थाने ले आइ।
विज्ञापन
सिमरनजीत और लखनदीप पर पहले भी दर्ज हैं मामले
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी सिमरनजीत सिंह और लखनदीप सिंह के खिलाफ पंजाब के अलग-अलग जिलों में गंभीर अपराध के चलते केस दर्ज हैं। सिमरनजीत सिंह के खिलाफ तरनतारन पुलिस थाने में लूटपाट व जान से मारने की धमकियां देने के आरोप में केस दर्ज हैं जबकि लखनदीप के खिलाफ गुरदासपुर और जालंधर पुलिस थाना में आर्म्स एक्ट की धाराओं तहत केस दर्ज हो चुका है और पुलिस को आरोपियों की तलाश में लगातार छापे मार रही है।