फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Gang that robs passengers in taxi busted

Mohali News: टैक्सी में बैठाकर सवारियों को लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश

Sat, 25 Nov 2023 01:51 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Nov 2023 01:51 AM IST
विज्ञापन
Gang that robs passengers in taxi busted
डेराबस्सी। पुलिस ने सवारियों को टैक्सी में बैठाकर लूटने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस गिरोह के पांच में से एक लड़की समेत दो शातिरों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों की पहचान राजिंदर कुमार निवासी गांव भबात और नेहा निवासी जीरकपुर के रूप में हुई है। इस संबंधी एएसपी डॉ. दर्पण आहलूवालिया और थाना प्रभारी सहायक इंस्पेक्टर अजितेश कौशल ने बताया कि बसंत विहार ढकोली निवासी एक निजी कंपनी में मैनेजर नरिंदर कुमार करनाल जाने के लिए जीरकपुर सिंहपुरा चौक से टैक्सी में बैठे थे। टैक्सी में ड्राइवर समेत चार लोग सवार थे। नरिंदर टैक्सी में ड्राइवर के साथ आगे की सीट पर बैठ गया जबकि तीन लोग पीछे बैठ गए। डेराबस्सी पहुंचने पर टैक्सी चालक ने चंडीगढ़-अंबाला राष्ट्रीय मुख्य मार्ग पर जाने की जगह थाने से गांव का रास्ता पकड़ लिया। रास्ते में गांव दंदराला के सुनसान स्थान पर पहुंचकर उन्होंने नरिंदर कुमार के साथ मारपीट की और उससे डेढ़ लाख रुपये और उसके गूगल पे से 24 हजार रुपये अपने जान-पहचान वाले नंबर पर ट्रांसफर करवा लिए। इसके बाद वह उसे भूषण फैक्टरी के पास कार में से गिराकर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। जांच के दौरान पुलिस ने हाल ही में जीरकपुर की शिवा एनक्लेव सोसाइटी में खड़ी वेंटो कार का इस्तेमाल वह वारदात को अंजाम देने के लिए टैक्सी के रूप में करते थे और इसी सोसाइटी के फ्लैट में रहने वाले लड़के और लड़की को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

एएसपी डॉ. दर्पण आहलूवालिया ने बताया कि इस गिरोह में उक्त दोनों के अलावा तीन अन्य आरोपी शामिल हैं जिनकी तलाश की जा रही है। वारदात के दिन उक्त युवक राजिंदर कुमार शामिल था जो टैक्सी को चला रहा था। वहीं, उसके पीछे बैठे तीन साथी फरार हैं। नेहा लोगों को लूटने की पूरी वारदात की योजना बनाती थी। राजिंदर कुमार के खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज है। वह टैक्सी में शेयरिंग बेस पर सवारी को बैठाकर सुनसान जगह देखकर मारपीट कर लूट लेते थे। आरोपियों को अदालत में पेश कर दो दिन का रिमांड लिया गया है। पुलिस रिमांड दौरान पूछताछ में यह सामने आएगा कि इनकी ओर से कितने लोगों के साथ लूटपाट की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed