फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   gandhigiri, clerk protest, employee protest, mohali protest, punjab govt, mohali, protest, punjab

गांधीगीरी: नौकरी के लिए किए जूते पालिश, कारों पर कपड़ा मारा

Wed, 25 May 2016 10:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली Updated Wed, 25 May 2016 10:31 AM IST
विज्ञापन
gandhigiri, clerk protest, employee protest, mohali protest, punjab govt, mohali, protest, punjab
गांधीगीरी - फोटो : अमर उजाला
चयन के बावजूद क्लर्क पद पर नियुक्ति नहीं मिलने से खफा 1192 क्लर्क यूनियन ने गांधीगीरी करते हुए लोगों के जूते पॉलिश किए साथ ही कारें भी साफ कीं। यूनियन के सदस्य मंगलवार सुबह मोहाली के फॉरेस्ट भवन के बाहर इकट्ठा हुए। इस दौरान उन्होंने फॉरेस्ट भवन में एंट्री करने वाले सरकारी व गैर सरकारी मुलाजिमों के जूते पालिश किए।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, इस दौरान 1192 क्लर्क यूनियन के सदस्य हाथों में ब्लैक और ब्राउन कलर की बूट पालिश की डिब्बियां लेकर पहुंचे थे। कई सदस्यों के हाथों में कार साफ करने के लिए पुराने कपड़े थे। यह सिलसिला दोपहर दो बजे तक जारी रहा। इसके बाद यूनियन के सदस्य डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल से मिलने पहुंचे। यूनियन के सदस्य सुनील कुमार के मुताबिक, वर्ष 2013 में पंजाब सर्विस सिलेक्शन कमीशन ने 1192 क्लर्क के पदों के लिए आवेदन मांगें थे। इसमें से उनका चयन हुआ था। इनमें से 1000 क्लर्कों के नियुक्ति मिल चुकी है, जबकि शेष आज भी नियुक्ति के लिए चक्कर काट रहे हैं। यूनियन के सदस्य संजीव, पूनम तनेजा, पूजा रानी, प्रवीण कुमार, कृष्ण कुमार, सुनील कुमार, नरेंद्र, दलीप, सुखविंद्र सिंह, कमल, सर्वजीत सिंह, सुखदेव सिंह, मनजीत और अमित ने बताया कि नियुक्ति नहीं मिलने से चयनित सदस्य मानसिक और आर्थिक रूप से परेशान हैं। वहीं, डिप्टी सीएम से मिलने पहुंचे यूनियन के सदस्यों को शाम करीब साढ़े चार बजे प्रिंसिपल सक्रेटरी अश्विनी कुमार उनकी समस्या हल करवाने का आश्वासन दिया। यूनियन के सदस्यों के मुताबिक डिप्टी सीएम किसी सरकारी कामकाज की वजह से व्यस्त थे।
विज्ञापन


इसलिए रुकी हैं नियुक्ति
दरअसल, पंजाब सरकार ने 1192 में से जिन 192 को अभी तक नियुक्ति नहीं दी गई है, उनमें वह उम्मीदवार शामिल हैं, जिनकी डिग्री किसी दूसरे प्रांतों के शिक्षण केंद्रों की है। यूनियन के मुताबिक, इस बात को आधार मान कर चयन के बावजूद उन्हें नियुक्ति नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed