फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Gamda digs mud in front of houses in Sector-69, people upset

सेक्टर-69 में गमाडा ने मिट्टी खोदकर घरों के आगे लगाए ढेर, लोग परेशान

Thu, 01 Apr 2021 02:07 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Thu, 01 Apr 2021 02:07 AM IST
विज्ञापन
Gamda digs mud in front of houses in Sector-69, people upset
मोहाली। विकास कार्यों को लेकर गमाडा की सुस्त रफ्तार लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। सेक्टर-69 के लोग इन दिनों गमाडा की इसी सुस्ती के कारण परेशानी झेल रहे हैं। यहां पर पानी की पाइप लाइन डालने का काम चल रहा है। इसके लिए पिछले डेढ़ महीने से गमाडा ने गड्डे खोद कर सड़क पर ही मिट्टी के ढेर लगा दिए हैं। घरों के सामने लगे मिट्टी के ढे़र लोगों के लिए मुसीबत बने हुए हैं।
विज्ञापन

वार्ड-29 की पार्षद कुलदीप कौर धनोआ ने गमाडा की सुस्त कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि गमाडा और प्रशासन की लापरवाही के चलते साहिबजादों के नाम पर बसा शहर खुद को लावारिस महसूस कर रहा है। धनोआ ने बताया कि मकान नंबर 1501 से 1520 तक और मकान नंबर 14 से आगे तक भी दूर तक घरों के सामने गड्डे खोदे गए हैं। घरों के सामने ही इन गड्डों से निकली मिट्टी के ढेर लगे हुए हैं। यह गड्डे गमाडा ने पानी की पाइप लाइन डालने के लिए करीब 45 दिन पहले खोदे थे। जो अभी तक खुले पड़े हैं। धनोआ ने कहा कि घरों के सामने खोदे गए यह गड्डे हादसों को न्योता दे रहे हैं। साथ ही तेज हवा के साथ मिट्टी उड़कर घरों में पहुंच रही है। जिससे स्थानीय निवासियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। पार्षद ने बताया कि इस बारे में काम कर रहे ठेकेदार से लेकर गमाडा के अधिकारियों तक से गुहार लगाई जा चुुकी है। इसके बावजूद लोगों की समस्या जस की तस बनी हुई है। पार्षद ने गमाडा के मुख्य प्रशासक और मोहाली के डिप्टी कमिश्नर से इलाके का दौरा कर स्थानीय लोगों की समस्या समझने की अपील की। उन्होंने गड्डे भरवाकर पेवर ब्लॉक लगवाने की मांग की है। पार्षद ने कहा कि जल्द ही समस्या का हल नहीं हुआ तो सेक्टर 69-70 की रोड जाम कर स्थानीय लोगों की ओर से गमाडा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed