{"_id":"64234cd67628c0000300f296","slug":"gamada-took-action-in-illegal-colonies-of-derabassi-and-demolished-constructions-mohali-news-c-16-1-100117-2023-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: गमाडा ने डेराबस्सी की अवैध कॉलोनियों में कार्रवाई कर गिराए निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: गमाडा ने डेराबस्सी की अवैध कॉलोनियों में कार्रवाई कर गिराए निर्माण
विज्ञापन
गमाडा ने डेराबस्सी की अवैध कॉलोनियों में कार्रवाई कर गिराए निर्माण
- क्षेत्र में विकसित हो रही पांच कॉलोनियों में अवैध निर्माण तोड़े, कॉलोनाइजरों और लोगों में मचा हड़कंप
संवाद न्यूज एजेंसी
डेराबस्सी। गमाड़ा ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों में विकसित हो रही पांच अवैध कॉलोनियों में कार्रवाई की है। गमाडा की रेगुलेटरी ब्रांच की ओर से मंगलवार को गांव खेड़ी, सुंडरा और मोर ठीकरी में विकसित हो रही उक्त कॉलोनियों में हो रहे अवैध निर्माण कार्य को जेसीबी की मदद से गिरा दिया।
सहायक टाउन प्लानर गगनदीप सिंह और हरचंद सिंह के नेतृत्व में जेई दीपक सिंगला, शुभकर्मन सिंह और गुरइकबाल सिंह की ओर से इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। इस दौरान कानून व्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिस की मदद ली गई। गांव मोर ठीकरी में इस कार्रवाई का लोगों ने विरोध किया, पर गमाडा ने अपनी कार्रवाई बिना किसी रूकावट के जारी रखी।
इस बारे में जानकारी देते हुए गगनदीप सिंह ने बताया कि पंजाब सरकार की ओर से अवैध कॉलोनियों पर पूरी तरह से पाबंदी लगाई हुई है। इसके बावजूद कुछ कॉलोनाइजर बाज नहीं आ रहे थे। उक्त गांवों में पांच के करीब कॉलोनियां पिछले समय से विकसित हो रही थी जिसकी कॉलोनाइजर ने कोई मंजूरी नहीं ली गई। इसे लेकर कॉलोनाइजर को नोटिस जारी कर इस पर रोक लगाने की हिदायत की थी लेकिन वे बाज नहीं आ रहे थे। इस पर कार्रवाई की गई। इस दौरान कॉलोनियों में बनाई जा रही अवैध सड़कें, बिजली की सप्लाई के लिए स्ट्रीट लाइट्स के लिए लगाए खंभे और बनाए जा रहे घरों की नींव को तोड़ दिया गया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि कॉलोनाइजर बिना मंजूरी के अवैध कॉलोनियां काट कर जहां सरकार को लाखों रुपये का चूना लगा रहे हैं। वहीं भोले-भाले लोगों के साथ भी ठगी कर रहे हैं। उन्होंने लोगों से भी अपील की कि वे किसी भी अवैध कॉलोनी में प्लॉट, दुकान या अन्य प्रॉपर्टी की खरीद न करें।