फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Gamada starts immediate service, only then people will get benefit

गमाडा तुरंत शुरू करे तत्काल सेवा, तभी लोगों को मिलेगा फायदा

Fri, 14 Feb 2020 02:09 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
Gamada starts immediate service, only then people will get benefit
मोहाली। मोहाली प्रॉपर्टी कंसल्टेंट एसोसिएशन के सदस्य वीरवार को प्रधान भूपिंदर सिंह सभरवाल की अगुवाई में गमाडा की सीए कविता सिंह से मिले और उन्हें एक मांग पत्र सौंपा। एसोसिएशन ने सीए से मांग की है कि गमाडा दफ्तर में रजिस्ट्रार एस्टेट एजेंटों और आम जनता केे काम करवाने में आने वाली दिक्कतों को दूर किया जाए और इसके साथ ही गमाडा दफ्तर में तत्काल सेवा तुरंत शुरू की जाए।
विज्ञापन

इस अवसर पर सभरवाल ने बताया कि मोहाली प्रॉपर्टी कंसल्टेंट एसोसिएशन के सभी सदस्य गमाडा या रेरा से रजिस्टर्ड रियल स्टेट एजेंट हैं। इन सदस्यों को प्रॉपर्टी की खरीदो-फरोख्त के कारोबार में धोखाधड़ी होने और कानूनी कार्रवाई होने का डर बना रहता है। एसोसिएशन के सदस्यों को एक निश्चित समय पर फाइल चेक करने की इजाजत गमाडा की तरफ से दी जानी चाहिए। जिस तरह गमाडा की ओर से बैंकों के वकीलों को यह अधिकार दिया गया है। भले ही यह फाइल कंप्यूटर पर ऑनलाइन चेक करवा दी जाए, या फिर गमाडा कैमरे की निगरानी में कार्रवाई करे।
विज्ञापन

इस तरह फाइल चेक करवाने से प्रॉपर्टी कारोबार में धोखाधड़ी होने की संभावना नहीं रहेगी। उन्होंने कहा कि गमाडा दफ्तर के ब्रॉशर, फार्मों में तय की गई समय अवधि को यकीनी बनाया जाए, जिससे दोनों पक्षों में किसी भी तरह से तकरार की स्थिति उत्पन्न न हो। इस मौके पर एके पवार गोगी, जतिंदर आनंद टिंकू, अमित मरवाहा, इंद्रजीत गिरी, सोहेल भसीन, नरेश कुमार, प्रमोद धवन, हरचरन सिंह, हरविंदर सिंह, अक्षय मठारू और शमिंदर कुमार मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---बॉक्स
शहर में प्रॉपर्टी पर लगा है बहुत से एनआरआई का पैसा
प्रधान सभरवाल ने बताया कि शहर में एनआरआई लोगों ने प्रॉपर्टी में पैसा लगाया हुआ है। उन्हें एनओसी, एनडीसी या डाटा सीडी के लिए बार-बार गमाडा के चक्कर लगाने पड़ते हैं। कई बार गमाडा की तरफ से चिट्ठी पत्र भेजने में देर हो जाती है। ऐसे में समय सीमा को मुख्य रखते हुए अलॉटी की तरफ सेल्फ अटेस्टेड अथॉरिटी लैटर और एनओसी, एनडीसी, सीडी चिट्ठी पत्र कलेक्ट करने की आज्ञा दी जाए। उन्होंने मांग की है कि चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड, पासपोर्ट दफ्तरों और अन्य सरकारी संस्थानों की तरह गमाडा दफ्तर में तत्काल सेवा शुरू की जाए। इससेलोगों को पुडा भवन के बार-बार हजारों चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। उन्होंने बताया कि गमाडा के मुख्य प्रशासक ने उनकी समस्याओं को हल करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed