फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Fury march against agricultural laws on Republic Day

गणतंत्र दिवस पर कृषि कानूनों के खिलाफ रोष मार्च निकाला

Thu, 28 Jan 2021 02:44 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2021 02:44 AM IST
विज्ञापन
Fury march against agricultural laws on Republic Day
जीरकपुर-पटियाला लाइट प्वाइंट पर रोष प्रकट करते किसान। - फोटो : MOHALI
जीरकपुर। 72वें गणतंत्र दिवस पर कृषि कानूनों के खिलाफ जीरकपुर में रोष मार्च निकाला गया। यह मार्च गुरुद्वारा सिंह सभा ऐकेएस कॉलोनी से शुरू होकर पंचकूला चौक, पटियाला चौक से होते हुए गुरुद्वारा सिंह सभा अकाली कौर सिंह कॉलोनी में समाप्त हुआ।
विज्ञापन

पटियाला चौक पर गुरुद्वारा बादल कॉलोनी के अध्यक्ष गुरुचरण सिंह के नेतृत्व में कृषि कानूनों की प्रतियां जलाई गईं। किसानों का कहना है कि कृषि कानून रद्द न होने तक उनका संघर्ष जारी रहेगा। बता दें कि केंद्र सरकार और किसानों ने कृषि कानूनों पर 12 दौर की बातचीत की है, जोकि विफल रही है। कृषि कानूनों के विरोध में 64 दिन से किसान दिल्ली की सीमाओं पर लड़ रहे हैं।
विज्ञापन

कार रैली निकाली
स्वास्तिक विहार के निवासियों ने किसानों और राष्ट्रीय झंडे के साथ शहर में कार रैली निकाली। स्वास्तिक विहार निवासी मेघ सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार ने कृषि कानून बनाकर केवल किसानों को बर्बाद करने का काम किया है। पंजाब और हरियाणा सहित पूरे देश के किसान और उनके परिवार लंबे समय से संघर्ष की राह पर हैं। आज हम संविधान लागू होने के दिन को गणतंत्र दिवस के रूप में मना रहे हैं, लेकिन केंद्र सरकार द्वारा जो पिछले कुछ समय से देश के लोगों पर असंवैधानिक फैसले लागू किए गए हैं जो बेहद निंदनीय हैं। कृषि कानूनों को तुरंत वापस लिया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed