फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Fugitive arrested for cheating lakhs in the name of sending him abroad

विदेश भेजने के नाम पर लाखों ठगने वाला भगोड़ा गिरफ्तार

Tue, 16 Mar 2021 12:59 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Tue, 16 Mar 2021 12:59 AM IST
विज्ञापन
Fugitive arrested for cheating lakhs in the name of sending him abroad
मोहाली। थाना फेज-1 की पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी के आरोप में भगोड़े चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गुरप्रीत सिंह निवासी सन्नी एनक्लेव के रूप में हुई है। जगतार सिंह निवासी होशियारपुर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह फेज-1 के कलगीधर स्टेट नाम की इमिग्रेशन कंपनी के दफ्तर मेें गया था। यहां कंपनी वालों ने उससे विदेश भेजने के नाम पर 2.40 लाख रुपये लिए थे। इसके बाद उसे कुछ कागजात देकर जहाज में बैठाकर विदेश भेज दिया गया। कंपनी ने उसे ईरान भेजने के लिए कहा था, जबकि जब वह जहाज से उतरा तो उसे पता चला कि उसे एक टापू पर उतार दिया गया है। इसके बाद उसने किसी तरीके से अपने परिवार से संपर्क साधा और इसके बाद उसके परिवार वालों ने वहां से उसके लिए टिकट का इंतजाम किया। इसके बाद वह वापस अपने देश पहुंच पाया। इसके बाद पुलिस को शिकायत देने के पश्चात जब वह इमिग्रेशन कंपनी के दफ्तर पहुंचा तो कंपनी का मालिक फरार हो चुका था। इसके बाद पुलिस ने भी आरोपी की तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला था। अब पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। अदालत में पेश कर उसका रिमांड हासिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed