फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   friendship, rape promised by marriage, end with abortion

पहले की दोस्ती, फिर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, अंत में गर्भपात

Sat, 19 Oct 2019 02:09 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2019 02:09 AM IST
विज्ञापन
friendship, rape promised by marriage, end with abortion
मोहाली। एक महिला की शिकायत पर मटौर थाने की पुलिस ने महिला समेत तीन लोगों पर दुष्कर्म व गर्भपात करने समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस किया है। आरोपियों की पहचान दविंदर सिंह, उसकी माता शारदा और उसके अंकल पर केस दर्ज हुआ है। पुलिस का दावा है कि जल्दी ही आरोपी काबू कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि वह सेक्टर-71 की रहने वाली है। इसी साल जनवरी में वह आरोपी दविंदर सिंह से चंडीगढ़ में मिली थी। इस दौरान दोनों में दोस्ती हो गई। इसके बाद अप्रैल में दविंदर का उसके घर आना-जाना शुरू हो गया। साथ ही उसने उसे शादी करने का झांसा दिया। इस दौरान दोनों में शारीरिक संबंध बने और उसके गर्भ ठहर गया। जब उसने इस बारे में दविंदर को बताया तो उसने कोल्डड्रिंक में कुछ मिलाकर उसे पिला दिया जिससे उसका गर्भपात हो गया लेकिन इसके बाद भी उसने उससे शादी नहीं की। इसके बाद वह आरोपी के घर गई। जहां पर उसने उसकी मां को सारी बात बताई। इस दौरान उसकी मां ने उसे बहू के रूप में स्वीकार कर लिया और उसने उसे उनके घर पर रुकने के लिए कहा। साथ ही कहा कि इस साल 16 अक्तूबर को वह समारोह करवाएंगे जिसमें उनकी रिंग सेरेमनी करवा देंगे।
विज्ञापन

महिला ने बताया कि जब वह उनके घर रुकी तो आरोपी ने शादी का झांसा देकर कई बार उससे दुष्कर्म किया। आखिर में उसकी मां अपनी बातों से पलट गई। उसका कहना था कि वह उनकी रिंग सेरेमनी नहीं करेगी और न ही उसकी उससे शादी करवाएगी। इसना ही नहीं आरोपी के अंकल ने भी उसके साथ गलत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed