फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Fraudsters stole 40,000 rupees by changing ATM card

Mohali News: एटीएम कार्ड बदलकर ठगों ने उड़ाए चालीस हजार रुपये

Fri, 24 Oct 2025 12:40 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Oct 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Fraudsters stole 40,000 rupees by changing ATM card
डेराबस्सी। एक व्यक्ति का एटीएम कार्ड बदलकर ठगों ने उसके खाते से चालीस हजार रुपये उड़ा लिए। पीड़ित व्यक्ति ने इस संबंध में पुलिस को शिकायत दी है। सूचना मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। डेराबस्सी के गोबिंद विहार निवासी राजू ने बताया कि वह बरवाला रोड स्थित एक बैंक के एटीएम बूथ से पैसे निकालने गया था। इस दौरान एटीएम बूथ के पास खड़े कुछ युवकों ने मदद के बहाने उसका कार्ड ले लिया। चालाकी से उसका एटीएम कार्ड बदल दिया। पीड़ित को इस बात का पता तब चला जब कुछ समय बाद उसके मोबाइल पर खाते से रुपये निकाले जाने की लगातार सूचनाएं आने लगीं। जब उसने खाता चेक किया तो पता चला कि उसके खाते से कुल चालीस हजार रुपये निकाले जा चुके हैं। राजू ने तुरंत बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र से संपर्क कर अपना कार्ड बंद करवाया और फिर पुलिस को मामले की शिकायत दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है कि एटीएम का उपयोग करते समय किसी भी अनजान व्यक्ति से मदद न लें। यदि कोई व्यक्ति मदद की पेशकश करे तो सावधानी बरतें। साथ ही पुलिस ने यह भी अपील की है कि एटीएम कार्ड और पिन नंबर कभी भी किसी से साझा न करें और अगर कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो तुरंत पुलिस या बैंक प्रबंधन को सूचित करें।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed