{"_id":"60808c508ebc3ec36c7a8226","slug":"fraudsters-became-active-in-the-name-of-getting-jobs-in-the-corona-era-mohali-news-pkl4111014192","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावधान : कोरोना काल में नौकरियां दिलवाने के नाम पर ठगने वाले हुए सक्रिय, पुलिस के पास पहुंचीं 33 शिकायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावधान : कोरोना काल में नौकरियां दिलवाने के नाम पर ठगने वाले हुए सक्रिय, पुलिस के पास पहुंचीं 33 शिकायतें
विज्ञापन
मोहाली। कोरोना काल में जहां लोगों की नौकरियों पर संकट छाया हुआ है। वहीं कई लोगों को अपनी नौकरियों से हाथ धोने पड़ रहे हैं। ऐसे हालात मेें भी लोगों की मजबूरी का फायदा उठाकर उन्हें नौकरी दिलवाने के नाम को ठगने वाला गिरोह सक्रिय हो गया है। गिरोह के शातिर लोगों को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से अपना शिकार बनाकर उन्हें ठग रहे हैं। ऐसे ही ठगी के मामले सामने आने पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए थाना फेज-1, मटौर, थाना सिटी खरड़, थाना हंडेसरा और जीरकपुर के ढकोली में अलग-अलग शातिरों के खिलाफ पांच केस दर्ज किए हैं।
एसएसपी सतिंदर सिंह ने कहा कि इस तरह की ठगी की उनके पास 33 शिकायतें आ चुकी हैं। पुलिस की टीमें शातिरों के खिलाफ कार्रवाई कर रही हैं।
इस तरह के मामले सामने आने पर पुलिस ने लोगों से अपील की है कि इस तरह पैसे देकर कोई भी सरकारी या निजी कंपनी में नौकरी नहीं मिलती। इस तरह का झांसा देने वालों कह तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम या एसएसपी करे शिकायत दें।
नौकरी के नाम पर ऑनलाइन बनाया 33 लोगों को शिकार
एसएसपी सतिंदर सिंह ने बताया कि एंटी साइबर सेल को भी ऑनलाइन नौकरी दिलवाने के नाम पर लोगों से की गई ठगी की 33 शिकायतें मिली हैं। इनकी पड़ताल की जा रही है। इस दौरान जो भी लोग आरोपी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही शातिरों पर केस दर्ज किए जाएंगे।
विज्ञापन
किसी अनजान लिंक पर न करें क्लिक
जिला पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अगर नौकरी देने के लिए कोई अनजान लिंक आपके मोबाइल या मेल पर पास आता है तो उसमें अपनी कोई भी जानकारी न भरें। ऐसा करने से आपके साथ ठगी हो सकती है। इसके अलावा भी साइबर ठगी के लिए कई मेल आती है। उनके चक्कर में भी न आएं। इसके अलावा अगर जॉब के लिए कोई ऑफर लैटर आता है तो भी पड़ताल करें। क्योंकि इस तरह के मामले आजकल आम हो गए हैं, इनसे बचना चाहिए।