फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Fraud accused from MP Kher asked for anticipatory bail, notice from High Court

Mohali News: सांसद खेर से धोखाधड़ी के आरोपी ने मांगी अग्रिम जमानत, हाईकोर्ट का नोटिस

Fri, 19 Jan 2024 03:46 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jan 2024 03:46 AM IST
विज्ञापन
Fraud accused from MP Kher asked for anticipatory bail, notice from High Court
चंडीगढ़। सांसद किरण खेर पर जान से मारने की धमकी देने समेत कई गंभीर आरोप लगाने वाले निवेश सलाहकार चैतन्य अग्रवाल ने अब पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में वीरवार को याचिका दायर कर अग्रिम जमानत देने की मांग की है। याचिका पर सुनवाई करते हुए पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने चंडीगढ़ प्रशासन को नोटिस जारी कर जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है।सांसद किरण खेर ने एसएसपी विंडो पर शिकायत देकर चैतन्य अग्रवाल पर छह करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया था। खेर ने शिकायत में कहा गया था कि मनीमाजरा निवासी चैतन्य अग्रवाल निवेश सलाहकार के तौर पर कार्य करता है। उसके कहने पर उन्होंने उसे आठ करोड़ की रकम निवेश करने के लिए दी थी। चैतन्य अग्रवाल ने निवेश के लिए दी गई रकम में से केवल दो करोड़ ही वापस किए। बाकी के छह करोड़ नहीं लौटाए। वह उसे बकाया रकम वापस करने के लिए कई बार कह चुकी हैं, लेकिन उसने रकम नहीं लौटाई।
विज्ञापन

इस मामले में गिरफ्तारी से बचने के लिए चैतन्य अग्रवाल ने जिला अदालत में याचिका दाखिल की थी जो खारिज कर दी गई। ऐसे में अब उन्होंने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर अग्रिम जमानत देने का आग्रह किया है।
विज्ञापन

इससे पहले पैसे के लेन-देन के मामले में सांसद पर उत्पीड़न व जान से मारने की धमकी का आरोप लगाते हुए उन्होंने हाईकोर्ट से सुरक्षा की मांग की थी। पिछले महीने चैतन्य अग्रवाल ने हाईकोर्ट में सुरक्षा की मांग करते हुए सांसद किरण खेर से जान को खतरा बताया था। उनके अनुसार सांसद ने आठ करोड़ निवेश के लिए दिए थे और उसने इसे बाजार में लगाया था। इससे पहले भी उसने किरण खेर को निवेश के माध्यम से अच्छा मुनाफा दिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

23 अगस्त को उसे यह पैसा निवेश के लिए मिला था, लेकिन उसी दौरान बाजार में मंदी आ गई। इस पर किरण खेर ने उसे तुरंत पैसा लौटाने को कहा। उसने दो करोड़ वापस कर दिए और बाजार का हवाला देते हुए बाकी पैसा जमा करवाने के लिए कुछ मोहलत मांगी। इस दौरान उसे किरण खेर ने अपने घर बुलाया और उसकी तलाशी ली गई और घड़ी से लेकर मोबाइल तक अपने पास रखवा लिया गया। इस दौरान उसको बेइज्जत किया गया और उसका शारीरिक उत्पीड़न भी हुआ।

इसमें किरण खेर, उनके पीए सहदेव सलारिया व अन्य लोग शामिल थे। उसके गिड़गिड़ाने पर उसे कपड़े पहनने दिए गए। इसके बाद उसके घर से लैपटॉप व चेक मंगवाए गए। उससे 7.44 करोड़ और 5.56 करोड़ के पोस्ट डेटेड चेक लिए गए और कहा गया कि यदि दोगुना पैसा नहीं मिला तो पूरे परिवार को खत्म कर दिया जाएगा। उस समय हाईकोर्ट ने एसपी व एसएचओ को आदेश दिया था कि याचिकाकर्ता व उसके परिवार को एक सप्ताह के लिए सुरक्षा दी जाए। इसके बाद समीक्षा की जाए कि उन्हें आगे सुरक्षा की आवश्यकता है या नहीं। आवश्यकता होने पर ही सुरक्षा को आगे बढ़ाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed