फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Fourteen people arrested including two women in Prostitution case in zirakpur

जीरकपुर में देह व्यापार का पर्दाफाश, दो महिलाओं समेत चौदह गिरफ्तार

Wed, 13 Jan 2021 01:53 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Wed, 13 Jan 2021 01:53 AM IST
विज्ञापन
Fourteen people arrested including two women in Prostitution case in zirakpur
जीरकपुर। पुलिस ने सोमवार की रात करीब डेढ़ बजे पटियाला रोड पर होटल में देह व्यापार का पर्दाफाश कर दो महिलाओं समेत 14 लोगों को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी होटल संचालक पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पकड़े आरोपियों की पहचान घनश्याम सोनी, श्रीधर द्विवेदी, राहुल तिवारी, आदित्य कंबोज, राजेश कुमार, गुरसेवक सिंह, नमन भुटेजा, राकेश रावत, रोहित सैनी, रामकृष्ण, कमलेश कुमार, रोहित चौहान के रूप में हुई है। इनके साथ दो महिलाएं भी शामिल हैं। इन सभी के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एएसआई बलविंदर सिंह ने बताया कि पटियाला रोड पर स्थित कारवां होटल में झगड़ने की शिकायत मिली थी। पुलिस पार्टी घटनास्थल पर पहुंची तो देह व्यापार के धंधे का पर्दाफाश हुआ। दो महिलाओं समेत कुल 14 आरोपियोें को गिरफ्तार कर पुलिस थाने ले गई। यहां पूछताछ के दौरान सभी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। जांच अधिकारी बलविंदर सिंह ने बताया कि धंधे को होटल संचालक पंकज सिंह चला रहा था जो कि पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।
विज्ञापन

चार मासूम बच्चों को भी उठा ले गए पुलिस वाले
पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई का शिकार चार मासूम बच्चों को भी होना पड़ा। क्योंकि पुलिस ने जब होटल में छापा मारा तो वहां पर यह बच्चे भी मौजूद थे। पुलिस ने जानकारी नहीं दी कि वह मासूम बच्चों को क्यों उठाकर अपने साथ ले आई। बताया जा रहा है कि यह बच्चे गिरफ्तार की गई महिलाओं में से ही किसी के हैं और वहां छापामारी के दौरान और भी कई महिलाएं मौजूद थीं, जिन्हें पुलिस ने पूछताछ के बाद जाने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed