फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Four youths and a woman arrested for prostitution business

Mohali News: देह व्यापार का धंधा करने के आरोप में चार युवक व एक महिला गिरफ्तार

Tue, 12 Nov 2024 02:53 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2024 02:53 AM IST
विज्ञापन
Four youths and a woman arrested for prostitution business
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




जीरकपुर। सैलून की आड़ में देह व्यापार का धंधा करने के आरोप में पुलिस ने एक महिला समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस दौरान दो महिलाओं को रेसक्यू भी किया है। पुलिस ने पकड़े आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इन सभी को दो दिन के पुलिस रिमांड के बाद पटियाला जेल भेज दिया गया है।

इन आरोपियों की पहचान संजय कुमार निवासी लुधियाना, इंद्रजीत निवासी विक्टोरिया सिटी जीरकपुर, वरिंदर सिंह निवासी लुधियाना, राहुल निवासी लुधियाना, महिला निवासी जीरकपुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है के यह महिला मैनेजर के तौर पर सैलून चलाने में अहम भूमिका निभा रही थी।
विज्ञापन




प्रेसवार्ता में डीएसपी जसपिंदर सिंह गिल ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि कालका चौक के नजदीक रंजन प्लाजा में एक शो रूम की पहली मंजिल पर सैलून की आड़ में देह व्यापार का धंधा चल रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने सैलून में रेड की और एक महिला सहित पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इनके खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed