फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Four years imprisonment for ASI caught taking fifty thousand bribe

पचास हजार रिश्वत लेते पकड़े एएसआई को चार साल कैद

Sat, 14 May 2022 01:21 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Four years imprisonment for ASI caught taking fifty thousand bribe
मोहाली। पचास हजार रुपये रिश्वत लेने से जुड़े मामले में अदालत ने एक असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (एएसआई) गुरविंदरजीत सिंह को दोषी ठहराते हुए चार साल की सजा सुनाई है। साथ ही बीस हजार रुपये जुर्माना लगया है। जुर्माना न चुकाने की स्थिति में चार महीने और जेल में बिताने पड़ेंगे। विजिलेंस ने दोषी का उस समय गिरफ्तार किया था जब वह फरीदकोट के एसपी (डी) का रीडर था। इस मामले में सरकारी पक्ष की तरफ से पैरवी मनजीत सिंह ने की।
विज्ञापन

2018 में विजिलेंस को प्रदीप कुमार सचदेवा ने शिकायत दी थी। उन्होंने शिकायत में बताया था कि पत्नी, बेटे और उन पर एक व्यक्ति ने धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज करवाया था। उन्होंने खुद व अपने परिवार के इस मामले में बेगुनाह होने संबंधी सबूत आईजी व डीआईजी को सौंपे थे। उन्होंने उनके केस को एसपी (डी) फरीदकोट सेवा सिंह को मार्क किया था। उन्होंने एसपी (डी) को भी अपने बेगुनाह होने संबंधी दस्तावेज सौंपकर अपना पक्ष उनके सामने रखा।
विज्ञापन

इसके बाद उन्हें एसपी के रीडर गुरविंदर सिंह का फोन आया। वह उनसे मिलने के लिए चले गए। रीडर ने कहा कि यदि इस केस में पत्नी और बेटे को बचाना चाहते हैं तो इसके लिए पैसे खर्च करने पड़ेंगे। एसपी को एक लाख रुपये व उसे पच्चीस हजार रुपये अलग से देने होंगे। उन्होंने रीडर को बताया कि वह इतने पैसे खर्च करने में सक्षम नहीं है। आखिर में दोनों पक्षों में समझौता एक लाख रुपये में तय हो गया। वह इसके बाद अपने घर पहुंचा और परिवारिक सदस्यों को सारी बात बताई। परिवार वालों का कहना था कि इतने पैसे खर्च क्यों करने हैं। इसके बाद उन्होंने पैसे न देने का फैसला लिया। साथ ही इस मामले में विजिलेंस को शिकायत दी। इसके बाद विजिलेंस ने ट्रैप लगाकर आरोपी को पच्चीस हजार रुपये रिश्वत लेते काबू कर लिया। इसके बाद अदालत ने फैसला सुनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed