फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Four thug women blew real jewelry by giving fake to Saraf

नकली देकर असली गहने ले गई ठग महिलाएं- पौने दो लाख रूपये का लगाया चूना

Sat, 23 Jul 2022 01:51 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sat, 23 Jul 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Four thug women blew real jewelry by giving fake to Saraf
खरड़। नजदीकी गांव घडुआं में चार ठग महिलाएं राजन वर्मा नामक सराफ को चांदी के नकली गहने देकर इनके बदले में असली गहने उड़ाकर उसको दो लाख रुपये का चूना लगा गई। इस मामले में पुलिस ने सराफ की शिकायत पर केस दर्ज कर कमला, राधा और इनके साथ दो अज्ञात महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। राजन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कुछ दिन पहले उसकी दुकान पर दो महिलाएं पहुंची उन्होंने घघरा चोली जैसा राजस्थानी पहनावा पहना हुआ था और कहा कि वह अपने परिवार समेत भट्ठों पर रह कर काम करती हैं और उन्हें चांदी की पाजेबें और पैरों के बिछुए चाहिए। राजन वर्मा ने उनको सोने-चांदी के गहने दिखा दिए। गहने पसंद आने पर उन्होंने अपनी पोटली से चांदी के गहने निकाले और राजन वर्मा को कहा कि उन्होंने इनके बदले में चांदी के गहने लेने हैं। तभी दो और महिलाएं आ गई और सभी ने अपने पास से चांदी के पुराने गहने निकाले और कहा कि उनके घर में लड़कियों का विवाह है, इसलिए पुराने के बदले नए गहने लेने हैं। चारों महिलाओं ने चांदी के पुराने गहने लेकर नए ले लिए और जो पैसे बचे वह भी ले लिए और वहां से चली गई।
विज्ञापन

इसके बाद जब राजन वर्मा चंडीगढ़ गया तो उसने महिलाओं द्वारा दिए गए गहनों को पिघलाकर चेक करवाया तो पता चला कि चांदी के सभी गहने नकली हैं। राजन वर्मा ने बताया कि इन चारों महिलाओं ने उनके साथ 175600 रुपये की चपत लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed