फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Four robbers arrested for robbing by showing knives

चाकू दिखाकर लूटपाट करने वाले चार लुटेरे गिरफ्तार

Tue, 05 Apr 2022 01:33 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Four robbers arrested for robbing by showing knives
जीरकपुर। बलटाना पुलिस ने रात के अंधेरे में राहगीरों को चाकू दिखाकर लूटने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस गिरोह के चार लुटेरों को गिरफ्तार कर इनके खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तार लुटरों की पहचान 22 वर्षीय रंजन कुमार निवासी गिल कॉलोनी, अनुज निवासी गांव यूपी, विक्रम और नीतेश कुमार निवासी बलटाना के रूप में हुई है। यह सभी फिलहाल बलटाना में किराए के मकान में रह रहे हैं।
विज्ञापन

बलटाना पुलिस चौकी इंचार्ज सहायक इंस्पेक्टर बरमा सिंह को दी शिकायत में दीपक कुमार निवासी माडर्न एनक्लेव ने बताया कि वह बतौर सेल्समैन नौकरी करता है। रविवार की रात करीब ढाई बजे वह अपनी ड्यूटी से घर आ रहा था। इसी दौरान रास्ते में उसे उक्त चारों लुटेरों ने घेरकर उसको चाकू दिखाकर उसके पास से 1500 रुपये लूट लिए। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी थी। पुलिस ने मामले में जांच के बाद उक्त चारों लुटेरों के हुलिये के आधार पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। चारों को मंगलवार को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed