फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Four people had fired at the landlord to intimidate him and demand extortion

Mohali News: जमींदार को डराकर रंगदारी मांगने के लिए चार लोगों ने की थी फायरिंग

Wed, 13 Aug 2025 01:20 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Aug 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Four people had fired at the landlord to intimidate him and demand extortion
मोहाली। गांव तोलेमाजरा में जमींदार के घर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने रैकी करने वाले आरोपी सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी हिस्ट्रीशीटर हैं। उन्होंने जमींदार संदीप सिंह सिद्धू के घर पर विदेश में बैठे गैंगस्टर एकम संधू के कहने पर गोलियां चलाईं थीं। आरोपी गैंगस्टर एकम संधू के सीधे संपर्क में थे। आरोपियों ने पहले डराने के लिए घर पर फायरिंग की थी। इसके बाद उससे रंगदारी मांगी जानी थी। आरोपियों की पहचान सुखमन दीप सिंह उर्फ सुख निवासी गांव डोगर थाना फतेहगढ़ चुडियां गुरदासपुर, सरूप सिंह उर्फ मन्नू निवासी गांव पेडेवाल जिला अमृतसर देहाती, अभिषेक सिंह उर्फ अब्बू निवासी गांव सरफकोट थाना डेरा बाबा नानक जिला गुरदासपुर व प्रभजीत सिंह निवासी गांव समराय जिला गुरदासपुर के रूप में हुई है। आरोपियों के खिलाफ 4 अगस्त को संदीप सिंह सिद्धू की शिकायत पर थाना सदर खरड़ में मामला दर्ज हुआ था। आरोपियों को जिला अदालत में पेश किया गया। सभी को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। आरोपियों से .30 बोर पिस्टल व चार कारतूस और एक इंट्रा गाड़ी बरामद हुई है।
विज्ञापन


एसएसपी हंस ने बताया कि इस मामले में सीआईए टीम को आरोपियों की इनपुट मिली थी। आरोपी सुखमनदीप सिंह को उसके गांव डोगर से 9 अगस्त को काबू किया गया था। आरोपी 10वीं पास है। आरोपी के खिलाफ पहले भी थाना फतेहगढ़ चुडियां में एनडीपीएस का मामला दर्ज है। वहीं, उसकी निशानदेही पर आरोपी सरूप सिंह उर्फ मन्नू को 10 अगस्त को फतेहगढ़ चुडियां से गिरफ्तार किया गया। आरोपी मोहल्ला सुख सागर कॉलोनी फतेहगढ़ चुडियां में किराये पर रह रहा था। वह भी 10वीं पास है। उसके खिलाफ पहले थाना टांडा जिला होशियारपुर में अपने मालिक की गाड़ी खुर्द-बुर्द करने का मामला दर्ज है। आरोपी अभिषेक सिंह उर्फ अब्बू को उसके अमृतसर मजीठा स्थित घर के पास मियां वाला गुरुद्वारा मेन बाजार से 10 अगस्त को गिरफ्तार किया गया। आरोपी 12वीं पास है। उसकी पूछताछ में खुलासा हुआ कि उसने अपने साथियों के साथ हरवंत सिंह निवासी गांव घाडकियां के साथ रंजिश के चलते उसके घर पर अवैध हथियारों के साथ फायरिंग की थी। आरोपी के खिलाफ थाना फतेहगढ़ चुडियां में मामला वर्ष 2023 में मामला दर्ज हुआ था। वह तभी से भगोड़ा चल रहा है। आरोपी प्रभजीत सिंह 8वीं पास है। उसके खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है।
विज्ञापन


पूछताछ में यह बात सामने आई कि आरोपियों ने विदेश में बैठे गैंगस्टर एकम संधू के कहने पर संदीप के घर तोलेमाजरा में फायरिंग की थी। आरोपी टैंपू (छोटे हाथी) में 3/4 अगस्त की रात ढाई बजे आए थे। दो आरोपियों ने घर के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। इस वारदात में 10 राउंड फायर हुए थे। गोलियां घर में खड़ी गाड़ी, घर के गेट और कूलर पर लगी थी। फायरिंग के दौरान हमलावरों ने मुंह ढके थे। यह फायरिंग संदीप को डराने के लिए थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed