{"_id":"60c2767c8ebc3ef79460c93f","slug":"four-people-died-due-to-corona-in-mohali-mohali-news-pkl416276850","type":"story","status":"publish","title_hn":"महामारी : मोहाली में कोरोना से चार लोगों की मौत, 49 नए संक्रमित मिले और 97 लोग हुए तंदुरुस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महामारी : मोहाली में कोरोना से चार लोगों की मौत, 49 नए संक्रमित मिले और 97 लोग हुए तंदुरुस्त
विज्ञापन
मोहाली। जिले में वीरवार को कोरोना से चार लोगों की मौत हुई, जबकि 49 लोग संक्रमित हुए हैं। इसके साथ ही 97 लोगों ने कोरोना को मात देकर जिंदगी की जंग जीती है। डीसी गिरीश दियालन ने कहा कि अभी कोरोना महामारी खत्म नहीं हुई है, इसलिए लोग महामारी की गंभीरता को समझें। जिस भी व्यक्ति को लगता है कि वह कोरोना संक्रमित हो सकता है, वह अपना समय से कोरोना टेस्ट करवाए। देरी करने पर स्थिति बिगड़ने की संभावना रहती है।
जानकारी के मुुताबिक वीरवार को कोरोना से जान गंवाने वाले लोगों के बारे में प्रशासन की तरफ से ज्यादा जानकारी मुहैया नहीं करवाई गई। इस दौरान संक्रमित हुए लोगों में डेराबस्सी के चार, ढकोली के दस, बूथगढ़ के दो, घडुआं का एक, खरड़ के नौ, बनूड़ का एक और मोहाली शहरी एरिया के 22 केस शामिल हैं। इसके साथ ही जिले में अब तक कुल 67616 केस सामने आए हैं। इनमें से 65461 ठीक हो चुके हैं, 1145 सक्रिय केस हैं, जबकि 1010 लोगों की मौत हुई है।
बता दें कि कोरोना की दूसरी लहर कमजोर पड़ रही है। लेकिन अब भी गंभीर रहने की जरूरत है। लोगों को घर से निकलते समय मास्क पहनना चाहिए और साथ किसी भी तरह की मुश्किल आने पर हेल्पलाइन नंबर 104 पर कॉल करनी चाहिए।