फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Four more cows died in Magra Goshala

मगरा गोशाला में चार और गायों की मौत

Wed, 15 Jan 2020 02:12 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2020 02:12 AM IST
विज्ञापन
Four more cows died in Magra Goshala
गौशाला मामले को लेकर धरने पर बैठे लोग। - फोटो : MOHALI
लालड़ू। जिला स्तरीय सरकारी गोशाला मगरा में पुख्ता प्रबंध ना होने के चलते ठंड व भूख से गायों की मौत का सिलसिला जारी है मंगलवार को चार ओर गायों की मौत हो गई। कई गायें गंभीर बीमारी हैं। दूसरी तरफ गोशाला के प्रबंधकों के खिलाफ इलाका निवासियों का मंगलवार को दूसरे दिन भी नगर काउंसिल दफ्तर के आगे रोष धरना जारी रहा। लोगों ने प्रशासन व प्राइवेट संस्था के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।
विज्ञापन

समाजसेवी श्याम कुमार शर्मा, ओम प्रकाश शर्मा, वेद प्रकाश नंबरदार, जसपाल सिंह घोलूमाजरा, पंडित जयपाल शर्मा बडोली, भूपेंद्र राणा, लज्जाराम नंबरदार, गुरमीत सिंह नंबरदार, हरभजन सैनी, प्रदीप शर्मा, नरेंद्र शर्मा, अशोक कुमार, मोहन सिंह, गुलजार सिंह, मोहन सिंह फौजी ने नगर काउंसिल दफ्तर के आगे दिए जा रहे धरने के दौरान कहा कि गोशाला में प्रबंधों की कमी के कारण ही गायों पर जुल्म हो रहा है। उन्होंने कहा कि गायों को कड़ाके की ठंड में बिना शेड व चारे के रखा जा रहा है। वहां सफाई का कोई प्रबंध नहीं है। इसे लेकर लोगों में जिला प्रशासन व गोशाला का प्रबंध चला रही संस्था ध्यान फाउंडेशन के खिलाफ रोष बढ़ता जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर प्रशासन ने उनकी बात नहीं सुनी या मांगों पर गौर न किया तो वे एसडीएम डेराबस्सी के दफ्तर का घेराव करने को मजबूर होगे।
विज्ञापन

इलाका निवासियों ने कहा कि एक महीने में 113 गायों की मौत हो चुकी है। गायों की मौत के लिए जिम्मेदार व्यक्तियों व संस्था के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए और प्राइवेट संस्था से प्रबंध वापस लेकर इलाके के लोगों को दिया जाए। प्राइवेट संस्था एनजीओ के नाम पर व्यापार कर रही है। इसकी उच्चस्तरीय जांच करवाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed