{"_id":"6aab9df3ef8ee777c300e5e0","slug":"four-members-of-lawrence-bishnoi-gang-arrested-in-mohali-five-foreign-made-weapons-recovered-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहाली में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के चार गुर्गे गिरफ्तार: पांच विदेशी हथियार बरामद, रंगदारी के लिए की थी फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहाली में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के चार गुर्गे गिरफ्तार: पांच विदेशी हथियार बरामद, रंगदारी के लिए की थी फायरिंग
Thu, 17 Sep 2026 01:30 PM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
Published by: Nivedita
Updated Thu, 17 Sep 2026 01:30 PM IST
सार
आरोपी बुड़ैल जेल में बंद गैंगस्टर रविंदर सिंह उर्फ काली शूटर और विदेश में बैठे कुलवीर सिंह सिद्धू के संपर्क में थे। जांच में जसमनदीप पर रेकी करने, दुसंत पर हथियार संभालने और अकाशदीप और प्रवीण पर फायरिंग करने का आरोप है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : संवाद
विस्तार
मोहाली पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े चार गुर्गों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों से पांच ऑटोमैटिक व विदेशी हथियार, 12 कारतूस और वारदातों में इस्तेमाल टेंपरेरी नंबर वाली फॉर्च्यूनर कार बरामद की गई है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार आरोपी मोहाली में फिरौती के लिए की गई फायरिंग की तीन वारदातों में शामिल थे। 4-5 सितंबर की दरमियानी रात फेज-10 में संयम जुडेजा के घर पर फायरिंग की गई थी। इससे पहले विदेश में बैठे कुलवीर सिंह सिद्धू द्वारा कथित तौर पर 5 करोड़ रुपये की फिरौती मांगे जाने की बात सामने आई थी।
विज्ञापन
इसके बाद 7 सितंबर को संयम जुडेजा के पार्टनर बलजीत सिंह के घर पर भी फायरिंग की गई। 14 सितंबर को सेक्टर-104 में जगदीप सिंह मान के घर पर गोलियां चलाई गईं। इस दौरान घर में काम कर रहा सचिन नाम का युवक घायल हो गया था।
विज्ञापन
पुलिस ने तकनीकी जांच और ह्यूमन सोर्स के आधार पर चार आरोपियों को दबोचने का दावा किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अकाशदीप सिंह, प्रवीण कुमार उर्फ कालू, जसमनदीप सिंह और दुसंत शर्मा उर्फ शम्मी के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक आरोपी बुड़ैल जेल में बंद गैंगस्टर रविंदर सिंह उर्फ काली शूटर और विदेश में बैठे कुलवीर सिंह सिद्धू के संपर्क में थे। जांच में जसमनदीप पर रेकी करने, दुसंत पर हथियार संभालने और अकाशदीप और प्रवीण पर फायरिंग करने का आरोप है।
मामले में सिमरदीप सिंह उर्फ जश्न की गिरफ्तारी बाकी है। पुलिस बुड़ैल जेल में बंद रविंदर सिंह उर्फ काली को भी प्रोडक्शन वारंट पर लाने की तैयारी कर रही है। आरोपियों को रिमांड पर लेकर पुलिस अन्य वारदातों और हथियारों के नेटवर्क के संबंध में पूछताछ करेगी।