फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Four members of a gang involved in laundering black money through fake accounts arrested

Mohali News: फर्जी खातों से ब्लैक मनी को सफेद करने वाले गिरोह के चार गुर्गे गिरफ्तार

Thu, 21 Aug 2025 11:47 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Four members of a gang involved in laundering black money through fake accounts arrested
मोहाली। पंजाब की स्टेट साइबर क्राइम शाखा ने एक बड़ी कार्रवाई कर कई राज्यों में चल रहे एक फर्जी बैंक खाता रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस आरोप में साइबर पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से फर्जी खाते चला रहे थे। पुलिस ने मौके से 10.96 लाख रुपये नकद, 9 मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, 32 डेबिट कार्ड, 10 सिम कार्ड, 15 बैंक पासबुक और एक चेक बुक बरामद की है। रैकेट के मुख्य सरगना का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार ठगे हुई ब्लैक मनी को सफेद करने के लिए इन बैंक खातों का इस्तेमाल करते थे। उनके खिलाफ स्टेट साइबर थाने में धोखाधड़ी व आईटी एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। चारों आरोपियों को जिला अदालत में पेश किया गया। जहां वह तीन दिन के पुलिस रिमांड पर है। चारों आरोपियों की पहचान गुप्त रखी गई है। साइबर पुलिस का कहना है कि आरोपियों के मुख्य सरगना को पकड़ना अभी बाकी है।
विज्ञापन


पूछताछ में खुलासा हुआ है कि इन लोगों ने देशभर में कई लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी की है। पंजाब के डीजीपी ने बताया कि यह गिरोह कमजोर और जरूरतमंद लोगों से कम दामों पर उनके बैंक खाते खरीदकर उनका इस्तेमाल साइबर अपराध के जरिए ठगे गए पैसों को सफेद करने में करता था। पिछले दो सालों से यह गिरोह क्रिप्टो एक्सचेंज के जरिए विदेश में पैसा भेजने के लिए सैकड़ों फर्जी खाते चला रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed