फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Four luxury cars recovered from former MLA's house, accused used to smuggle drugs by changing number plates

Mohali News: पूर्व विधायक के घर से चार लग्जरी कारें बरामद, आरोपी नंबर प्लेट बदलकर करते थे नशा तस्करी

Thu, 24 Oct 2024 04:11 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2024 04:11 AM IST
विज्ञापन
Four luxury cars recovered from former MLA's house, accused used to smuggle drugs by changing number plates
पूर्व विधायक के घर से चार लग्जरी कारें बरामद, आरोपी नंबर प्लेट बदलकर करते थे नशा तस्करी
विज्ञापन

खरड़। नशा तस्करी में फिरोजपुर देहात की पूर्व विधायक सतकार काैर की गिरफ्तारी के बाद बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा हो सकता है। पुलिस सतकार काैर से पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि नशे कहां से आता था और कहां-कहां सप्लाई किया जाता था।
आईजीपी हेडक्वार्टर डॉ. सुखचैन सिंह गिल ने बताया कि पूर्व विधायक के घर से चार लग्जरी गाड़ियां भी बरामद हुई हैं। इनमें बीएमडब्ल्यू, फॉर्च्यूनर, वरना और शेवर्ले कार शामिल हैं। माैके से पांच कारों की नंबर प्लेट भी बरामद हुई है, इन पर हरियाणा और दिल्ली के नंबर अंकित हैं। इससे साबित होता है कि आरोपी नंबर प्लेट बदलकर तस्करी की वारदात करते थे। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) की टीम ने पूर्व विधायक सतकार कौर के भतीजे को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। इसके साथ ही पुलिस आरोपियों के नेटवर्क को भी खंगाल रही है।
विज्ञापन


पूर्व विधायक सतकार काैर खरड़ के सनी एनक्लेव में 170 वर्ग गज की कोठी में रहती है। उसका एक घर फिरोजपुर में भी है। बता दें कि पंजाब के जिला फिरोजपुर की सीमा पाकिस्तान से लगती है और वहां से अक्सर ड्रोन या दूसरे माध्यम से नशे की खेप भारत भेजी जाती है। ऐसे में पुलिस बेहद संजीदगी से मामले की जांच कर रही है। पुलिस अब नशे के नेटवर्क का पता लगाने की कोशिश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, नशा तस्करी के मामले में पूर्व विधायक सत्कार कौर की गिरफ्तारी से आस-पड़ोस के लोग काफी हैरान हैं। पड़ोस में रहने वाले कई लोगों को तो यह भी नहीं पता कि सतकार कौर कांग्रेस की पूर्व विधायिक हैं। पुलिस अब पूर्व विधायिक और उसके साथ पकड़े गए ड्राइवर के नंबरों के माध्यम से जानकारियां इकट्ठी कर रही है। बता दें कि पूर्व विधायिक की गिरफ्तारी के समय भी वह अपनी बीएमडब्लू कार में सवार थीं।

घर से पैकेट में नकदी मिली

पूर्व विधायक सतकार कौर को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने खरड़ सन्नी एनक्लेव स्थित उनके घर की तलाशी ली। पुलिस ने वहां से 28 ग्राम चूरा पोस्त बरामद किया। साथ ही एक लाख 56 हजार की नकदी भी बरामद हुई। ये पैसे छोटे-छोटे पैकेट में रखे गए थे। इसे देखकर साफ पता चल रहा था कि ये नशे का पैसा है क्योंकि 1000 और 500 रुपये के पैकेट थे। माैके से कुछ सोना भी बरामद किया गया है। फिलहाल पूर्व विधायक और उनके ड्राइवर के खिलाफ मोहाली के एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स के थाने में केस दर्ज किया गया है। सत्कार कौर 2022 में कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुई थीं।

मेरी पत्नी ऐसा काम नहीं कर सकती है : पति

इस मामले में सतकार कौर के पति का कहना है कि उसकी पत्नी ऐसा काम नहीं कर सकती। नशे के कारोबार में उसका ड्राइवर शामिल हो सकता है, वह नहीं। सतकार की कॉल वर्ष 2017 से लेकर 2022 तक कांग्रेस की विधायक रही थी। बाद में वह बीजेपी में शामिल हो गई थी। सतकार कौर के पति का कहना है कि उनकी पत्नी को जानबूझकर एक साजिश के तहत फंसाया जा रहा है।


आय से अधिक संपत्ति मामले में पहले भी हो चुकी हैं गिरफ्तार
आय से अधिक संपत्ति के मामले में विजिलेंस ब्यूरो ने पूर्व कांग्रेस विधायक सतकार कौर और उनके भाजपा नेता पति जसमेल सिंह लाडी गहरी को गिरफ्तार किया था। एसएसपी विजिलेंस गुरमीत सिंह ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली थी कि फिरोजपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र की पूर्व विधायक ने अपने कार्यकाल के दौरान आय से ज्यादा संपत्ति बनाई है। इसके बाद उनकी गिरफ्तारी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed