फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Four lakh foreign currency bag stolen from a person who came to pay obeisance at Gurdwara Sahib

गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने आए व्यक्ति का चार लाख विदेशी करेंसी वाला बैग चोरी

Mon, 26 Jul 2021 02:09 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 02:09 AM IST
विज्ञापन
Four lakh foreign currency bag stolen from a person who came to pay obeisance at Gurdwara Sahib
मोहाली। गांव सोहाना के गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने आए एक व्यक्ति का चार लाख रुपये विदेशी करेंसी वाला बैग चोरी होने का मामला सामने आया है। सोहाना थाने की पुलिस ने इस संबंधी अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

इस संबंधी बाघा पुराना जिला मोगा निवासी गुरमत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि 2017 में थाइलैंड, इंडोनेशिया, वियतनाम, रूस, कजाकिस्तान में टूरिस्ट वीजा पर गए थे। जहां पर होटलों में काम करते थे। जनवरी 2020 में वापस आए थे। उसके पास चार लाख विदेशी करेंसी थी। पांच जनवरी, 2021 को वह अपने गांव से मनाली हिमाचल प्रदेश गए थे। 17 जुलाई को वह मोहाली वापस आ गए। 18 जुलाई को होटल न मिलने के कारण उन्होंने सेक्टर-43 चंडीगढ़ के बस स्टैंड पर रात काटी। 19 जुलाई को सुबह वह गुरुद्वारा श्री सिंह शहीदां सोहाना में माथा टेकने आ गए। जब वह गुरुद्वारा साहिब की गठड़ी के पास पहुंचे तो एक व्यक्ति जिस ने सिर पर पटका बांध हुआ था, उसने उन्हें कहा कि इस बैग को यही रख दो। उसके कहने पर उसने अपना बैग वहीं पर रख दिया। दूसरा बैग उठाकर जब वह जोड़ा घर के पास पहुंचा तो उसने देेखा कि पटके वाला व्यक्ति और उसका बैग गायब हैं। गुरमत सिंह ने बताया कि बैग में विदेशी करेंसी के अलावा एक पुराना और दूसरा नया पासपोर्ट, आइफोन और कुछ जरूरी दस्तावेज थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed