{"_id":"61ae6d358c81d44e56203830","slug":"four-drug-smugglers-riding-a-car-at-the-block-in-mohali-arrested-with-drug-vaccines-mohali-news-pkl4352471163","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाके पर कार सवार चार नशा तस्कर नशे के टीकों समेत गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाके पर कार सवार चार नशा तस्कर नशे के टीकों समेत गिरफ्तार
विज्ञापन
मोहाली। जिला पुलिस ने आई-20 कार सवार चार नशा तस्करों को नशे के बीस टीकों समेत गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान योगेश कुमार निवासी सोहाना, गुरमुख सिंह उर्फ सनी निवासी सेक्टर-31 चंडीगढ़, हरिंदर सिंह निवासी सेक्टर-45 डी और गुरजिंदर सिंह निवासी बांकरपुर सोहाना के रूप में हुई है। चारों तस्करों की उम्र 20 से लेकर 42 साल के बीच है। गिरफ्तार चारों आरोपियों पर सोहाना थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही इनके अन्य साथी काबू कर लिए जाएंगे। एसएसपी नवजोत सिंह माहल ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि नशा तस्करों की सप्लाई चेन तोड़ी जाएगी। उन्हें उम्मीद है कि पूछताछ में कई और राज खुलेंगे।
जानकारी के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी सफेद रंग की आई-20 कार में सवार होकर बनूड़ की तरफ से खरड़ की ओर नशे के टीके लेकर जा रहे हैं। इन्होंने अपने पक्के ग्राहकों को यह टीके खरड़ और मोहाली में सप्लाई करने हैं। इसके बाद पुलिस ने तुरंत नाकाबंदी कर उक्त आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी काफी समय से नशा करने के आदी हैं। साथ ही वह नशे की सप्लाई करते आ रहे हैं। आरोपियों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वह अंबाला से सस्ते दामों पर नशे के टीके लेकर आते थे और यहां आकर महंगे दामों पर बेचते थे। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों से खुलासा होने की उम्मीद है कि वह नशे की शीशियां और गोलियां सप्लाई करने वाले मुख्य तस्करों के बारे जानकारी हासिल करेंगे और उन्हेें गिरफ्तार कर नशे की सप्लाई चेन तोड़ी जाएगी। आरोपियों से पूछताछ में कई राज खुलने के आसार है।