फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Four deaths due to corona in Mohali, record 501 people infected, active cases 3814

मोहाली में कोरोना से चार की मौत, रिकॉर्ड 501 लोग संक्रमित, सक्रिय मामले 3814

Tue, 06 Apr 2021 02:13 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Tue, 06 Apr 2021 02:13 AM IST
विज्ञापन
Four deaths due to corona in Mohali, record 501 people infected, active cases 3814
मोहाली। जिले में कोरोना संक्रमण के अब तक आने वाले मामलों में सभी रिकॉर्ड टूट गए। सोमवार को कोरोना से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि रिकॉर्ड 501 लोग संक्रमित पाए गए हैं। यह कोरोना काल में एक दिन में संक्रमित होने वाले लोगों की सबसे बड़ी संख्या है। इसके साथ ही जिले में कोरोना से होने वाली मौतों की संख्या 450 पर पहुंच गई। अभी सक्रिय मरीजों की संख्या 3814 है। डीसी गिरीश दियालन ने लोगों से अपील की है कि वह कोरोना गाइडलाइन का पालन करें, जिससे कोरोना महामारी को मात दी जा सके।
विज्ञापन

बता दें कि मोहाली जिले में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार आ रहे हैं। सोमवार को जिले में संक्रमित हुए 501 लोगों से में से 386 लोग मोहाली शहर के हैं। जबकि बूथगढ़ से दो, डेराबस्सी से 42, ढकोली से 26, घडुआं से दो, खरड़ से 32, कुराली से चार और लालड़ू के सात केस सामने आए हैं। मोहाली जिले में अब तक 28711 कोरोना के केस सामने आ चुके हैं और इनमें से 24447 लोग ठीक हुए हैं। जिला प्रशासन के अधिकारियों का कहना है किसी को भी सर्दी, जुकाम या खांसी है तो वह तुरंत अपना कोरोना संबंधी टेस्ट करवाए। घर पर रहकर आराम करें, तभी इस महामारी को मात दी सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed