Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Four boys attacked two on suspicion of abusing them

Mohali News: गाली देने के शक पर चार लड़कों ने दो पर किया हमला

Mon, 09 Sep 2024 03:55 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Sep 2024 03:55 AM IST
विज्ञापन
Four boys attacked two on suspicion of abusing them
मोहाली। फेज-4 में पीठ पीछे गाली देने के शक पर ट्यूशन पढ़ने जा रहे दो युवक पर चार लड़कों ने तेजधार हथियार से हमला कर दिया। हमले का कारण इस हमले में दोनों युवक गंभीर रूप में घायल हो गए, जिन्हें फेज-6 के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों की पहचान फेज-4 निवासी अर्पित और दिलराज के रूप में हुई। जांच में पता लगा है कि अर्पित के सिर पर तीन टांके और दिलराज के सिर पर छह टांके लगे हैं। घायलों के कहने पर डॉक्टर ने पुलिस को पूरी घटना की सूचना दे दी है।
विज्ञापन

फेज-4 निवासी अर्पित ने बताया कि शनिवार शाम करीब छह बजे दिलराज के साथ ट्यूशन पढ़ने जा रहा था। तभी उनके चार पुराने दोस्त आए, जिनसे काफी समय से उनकी कोई बात नहीं हुई थी। उन्होंने आते ही उन पर इल्जाम लगाना शुरू कर दिया कि वह उनके पीठ पीछे दूसरे दोस्तों के सामने गालियां देते हैं। जब उन्होंने इस बात से इंकार किया तो चार लड़कों में से एक ने पीछे से अर्पित को थप्पड़ मारा। जब वह बचाव करने के लिए उन्हें हटाने लगे, तो सभी ने उन्हें पीटना शुरू कर दिया। उनमें से एक लड़के के पास तेजधार हथियार मौजूद, और दूसरा उन्हें वहां पड़े ईंट पत्थर से मारने लगा। इससे दोनों के सिर से काफी खून बहने लगा। बाद में दोनों अपने बचाव के लिए वहां से भागकर किसी बिल्डिंग में जाकर छिप गए। जब हमलावर वहां से गए तब वह जाकर घर पहुंचे और परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed