कुराली। थाना बलौंगी पुलिस ने मोबाइल टावरों से बैटरी चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के चार शातिरों को काबू किया है। आरोपियों की पहचान परमिंदर सिंह निवासी बलौंगी, सुभाष कुमार निवासी आजाद नगर बलौंगी और जसकरन सिंह निवासी कुलकेना जिला तरनतारन हाल निवासी बलौंगी और फतेह सिंह के रूप में हुई है। आरोपियों से चार बैैटरियां भी बरामद हुई हैं, इस मामले में बलौंगी थाने में केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक आरोपियों को पुलिस ने टीडीआई के पास से काबू किया है और चारों आरोपी ऑटो में सवार होकर जाते थे और वारदात को अंजाम देते थे। जब से किसान आंदोलन चल रहा था, उस समय से यह गिरोह सक्रिय हो गया था। जैसे ही पुलिस को इनके बारे में भनक लगी तो तो पुलिस की टीमें इनकी तलाश में जुट गई थी। इसी बीच नाके पर आरोपी दबोचे गए हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। जांच में कुछ और खुलासे होने के आसार हैं।