{"_id":"6a515ad5a5ed39102e0eebb9","slug":"fortuner-overturns-after-losing-control-while-trying-to-save-a-stray-animal-on-the-highway-two-dead-two-injured-mohali-news-c-71-1-mli1017-144484-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: हाईवे पर लावारिस पशु को बचाने के चक्कर में फॉर्च्यूनर अनियंत्रित होकर पलटी, दो की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: हाईवे पर लावारिस पशु को बचाने के चक्कर में फॉर्च्यूनर अनियंत्रित होकर पलटी, दो की मौत, दो घायल
विज्ञापन
लालड़ू। अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर लालड़ू के आईटीआई चौक के पास एक फॉर्च्यूनर गाड़ी के सामने अचानक लावारिस पशु आ जाने से भीषण हादसा हो गया। गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और कई पलटने खाती हुई सड़क के दूसरी ओर जा पहुंची। इस हादसे में गाड़ी में सवार ड्राइवर समेत दो व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य व्यक्ति घायल हो गए।
पुलिस ने मृतक व्यक्तियों की पहचान 23 वर्षीय मनजोत सिंह, पुत्र अमरपाल सिंह, निवासी बीआरएस नगर, लुधियाना और करीब 34 वर्षीय ड्राइवर रवि कुमार, निवासी कानपुर, उत्तर प्रदेश के तौर पर की है। मनजोत सिंह लुधियाना में जिम संचालक थे। हादसे में सराफ आकाश वर्मा, पुत्र संजू वर्मा, निवासी बीआरएस लुधियाना और आकाश के सुरक्षा गार्ड राजीव कुमार पांडे, पुत्र हर्ष नारायण पांडे, निवासी मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश बाल-बाल बच गए।
पुलिस के अनुसार, जिम मालिक मनजोत सिंह अपने दोस्त आकाश वर्मा की फॉर्च्यूनर गाड़ी में सुरक्षा गार्ड राजीव पांडे और ड्राइवर रवि कुमार के साथ लुधियाना से दिल्ली जा रहे थे। सुबह करीब चार बजे वे लालड़ू आईटीआई चौक के पास पहुंचे, तभी अचानक गाड़ी के सामने एक लावारिस पशु आ गया। पशु को बचाने के प्रयास में गाड़ी अनियंत्रित हो गई। तेज रफ्तार होने के कारण गाड़ी बिजली के खंभे और डिवाइडर से टकराकर कई पलटी खाकर हाईवे के दूसरी ओर चंडीगढ़ लेन में जा गिरी। हादसा इतना भयंकर था कि गाड़ी के टकराने से हाईवे के डिवाइडर पर लगा बिजली का खंभा भी टूटकर हाईवे पर गिर गया। पलटने के बाद फॉर्च्यूनर का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया और छत भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गाड़ी के बाईं तरफ का अगला और पिछला एक्सल टूटकर दोनों टायर अलग हो गए। गाड़ी के दोनों तरफ के साइड एयरबैग खुले, लेकिन पूरी तरह बचाव नहीं हो सका।
विज्ञापन
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
जांच अधिकारी एएसआई हरप्रीत सिंह के अनुसार, गाड़ी की अगली सीट पर ड्राइवर के साथ सुरक्षा गार्ड राजीव पांडे बैठे थे। पिछली सीट पर ड्राइवर के पीछे मनजोत सिंह और बाईं तरफ सराफ आकाश वर्मा बैठे थे। गाड़ी में दाईं तरफ बैठे ड्राइवर और उसके पीछे बैठे मनजोत सिंह दोनों की मौत हुई है। पुलिस ने मृतक मनजोत सिंह के पिता अमरपाल सिंह के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है। शवों का सरकारी अस्पताल डेराबस्सी से पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतक मनजोत सिंह दो भाइयों में बड़े और अविवाहित थे। ड्राइवर रवि कुमार अपने पीछे पत्नी और चार बच्चे छोड़ गए हैं।