फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Mohali Crime News: Nurse of private hospital found hanging, Punjab Police starts investigation

Mohali Crime News: निजी अस्पताल की नर्स फंदे पर लटकी मिली, पंजाब पुलिस ने शुरू की जांच

Fri, 15 Aug 2025 12:13 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली (पंजाब) Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो Updated Fri, 15 Aug 2025 12:13 AM IST
सार

अस्पताल प्रशासन ने सपना से फोन पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। इसके बाद हॉस्टल के सुरक्षा गार्ड को कमरे की जांच करने के लिए कहा गया। जब कमरे का दरवाजा खटखटाया गया और कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, तो पुलिस को बुलाया गया।

विज्ञापन
Mohali Crime News: Nurse of private hospital found hanging, Punjab Police starts investigation
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोहाली के सेक्टर-68 स्थित गांव कुंभडा स्थित एक बहुमंजिला इमारत में एक नर्स फंदे पर लटकी मिली है। यह इमारत निजी अस्पताल के नर्सिंग स्टाफ के लिए हॉस्टल के रूप में इस्तेमाल की जाती है।

विज्ञापन


मृतका की पहचान पंजाब के आनंदपुर साहिब निवासी सपना (25) के रूप में हुई है। वह निजी अस्पताल के वार्ड नंबर ए-6 में नर्सिंग स्टाफ के तौर पर कार्यरत थी। जानकारी के अनुसार, घटना बुधवार की हैए लेकिन वीरवार को जब वह ड्यूटी पर नहीं पहुंची, तो इसका पता चला।
विज्ञापन


अस्पताल प्रशासन ने सपना से फोन पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। इसके बाद हॉस्टल के सुरक्षा गार्ड को कमरे की जांच करने के लिए कहा गया। जब कमरे का दरवाजा खटखटाया गया और कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, तो पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़ा, तो सपना का शव फंदे से लटका हुआ मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर फेज-6 स्थित सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। आज परिजनों के पहुंचने के बाद शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा और उनके बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed