{"_id":"09f44ae73c710fd6008d790522b8ecd5","slug":"former-education-minister-sekhwan-burglary","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व शिक्षामंत्री सेखवां के घर में चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व शिक्षामंत्री सेखवां के घर में चोरी
अमर उजाला, मोहाली
Updated Tue, 24 Sep 2013 02:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शातिर चोरों ने आम आदमी के बाद अब रसूखदारों को भी निशाना बनाना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में चोरों ने पूर्व शिक्षामंत्री सेवा सिंह सेखवां के घर पर धावा बोल दिया।
वहां पड़ा कीमती सामान चोरी करके ले गए। यह घर सेखवां के एक नजदीकी रिश्तेदार का है, जो कि विदेश में रहते हैं। इस घर का इस्तेमाल सेखवां ही करते हैं। जब भी वह अपने हलके से चंडीगढ़ आते हैं, तो यहीं ठहरते हैं। थाना मटौर पुलिस ने सेखवां के करीबी सरबजीत सिंह की शिकायत पर परचा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक सेवा सिंह सेखवां की सेक्टर-71 में कोठी नंबर 82 है। दो दिनों से कोठी बंद पड़ी थी। सेखवां बाहर थे और घर में कोई भी नहीं था। वहां कोई सिक्योरिटी गार्ड भी नहीं था।
विज्ञापन
इसी का फायदा उठाकर चोर आराम से घर में दाखिल हुए। ताले तोड़कर उन्होंने वारदात को अंजाम दिया। सोमवार सुबह सेखवां मोहाली स्थित अपने घर पहुंचे तो वहां का हाल देख कर हैरान रह गए। घर से दो एलसीडी और एक लैपटॉप चोरी हो चुका था।
इसके अलावा क्या-क्या चोरी हुआ है, इसके लिए घर की जांच की जा रही है। उन्होंने थाना मटौर पुलिस को चोरी के बारे में सूचित किया। जिसके बाद एसएचओ नवीनपाल सिंह लहल मौके पर पहुंचे। मौके पर फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट भी बुलाए गए।
पुलिस ने गहराई से सारे घर की तफ्तीश की है। सूत्रों के मुताबिक घर में सीसीटीवी कैमरे भी लगे हैं। जिनमें चोरों की तस्वीर भी कैद हुई है। हालांकि पुलिस अभी इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं कर रही है। वारदात के बाद सेखवां के घर पर सुरक्षाकर्मी तैनात कर दिए गए थे। रात को भी घर पर दो पुलिसकर्मी तैनात थे।