{"_id":"611c21358ebc3e42e04a0989","slug":"for-the-first-time-in-mohali-there-will-be-a-rally-for-recruitment-in-the-army-in-november-mohali-news-pkl42373933","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहाली में पहली बार नवंबर में सेना में भरती के लिए होगी रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहाली में पहली बार नवंबर में सेना में भरती के लिए होगी रैली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली। भारतीय सेना ज्वाइन कर देश की सेवा करने के इच्छुक युवाओं का सपना जल्दी ही हकीकत में बदलेगा। इसके लिए युवाओं को किसी दूसरे राज्य या जिले में नहीं जाना पड़ेेगा। मोहाली में पहली बार सेना भरती रैली होने जा रही है। रैली पहली नवंबर से आयोजित की जाएगी।
भरती प्रक्रिया में जहां कोविड गाइड लाइन का पालन किया जाएगा। वहीं, रैली में युवाओं को ठगों से बचाने के लिए पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद रहेगी। एडीसी डेवलपमेंट डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने इस संबंधी पुष्टि की। उन्होंने कहा कि भरती प्रक्रिया को अच्छे तरीके से पूरा करने के लिए अधिकारियों की ड्यूटियां लगा दी गईं हैं।
जानकारी के मुताबिक, यह भरती रैली सिपाही पद के लिए होगी। रैली में अधिक से अधिक युवा शामिल हो, इसके लिए प्रशासन की ओर से बकायदा युवाओं को जागरूक किया जा रहा है। यहां तक की एडीसी (डी) ने सभी विभागों को भरती प्रक्रिया के लिए व्यापक योजना तैयार करने संबंधी आदेश दिए हैं। साथ ही जिला रोजगार व कारोबार ब्यूरो डीबीईई सिविल प्रशासन को नोडल विभाग लगाया गया है। भरती प्रक्रिया के दौरान किसी को भी दस्तावेज अटेस्टेड करवाने में को भी दिक्कत न आए। ऐसे में पुलिस विभाग को यह निर्देश दिए गए हैं कि उम्मीदवारों के दस्तावेजों की तस्दीक के लिए स्टाफ तैनात किया जाए। साथ ही समय से पहले पुख्ता प्रबंध किए जाएं।
विज्ञापन
कोविड जांच के लिए टीमें होंगी तैनात
कोविड प्रोटोकाल का भी रैली में पालन किया जाएगा। कोविड जांच के लिए टीमें तैनात की जाएंगी। साथ ही सी प्वाइंट के माध्यम से ट्रेनिंग भी दी जाएगी। इस मौके फौज भरती दफ्तर लुधियाना कर्नल संजीव, डिप्टी डायरेक्टर रोजगार उत्पत्ति एवं सिखलाई मिनाक्षी, डीएसपी हेडक्वार्टर मनवीर सिंह व जिला शिक्षा अधिकारी सेकेंडरी डॉ. जरनैल सिंह हाजिर रहे।