{"_id":"673fb09868b5a7c18f048c44","slug":"for-the-attention-of-dehradun-theft-and-robbery-gang-busted-two-criminals-arrested-mohali-news-c-71-1-mli1004-122183-2024-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: देहरादून के ध्यानार्थ... चोरी व लूटपाट गिरोह का पर्दाफाश, दो शातिर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: देहरादून के ध्यानार्थ... चोरी व लूटपाट गिरोह का पर्दाफाश, दो शातिर गिरफ्तार
विज्ञापन
मोहाली। चोरी व लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह के दो शातिरों को फेज-11 थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एसएचओ गगनदीप सिंह ने बताया कि आरोपियों की पहचान विकास नेगी (27) निवासी गांव तुंतू वाला नगर देहरादून (उत्तराखंड) और रिशु गिरी (22) निवासी गांव रायपुर जिला समस्तीपुर बिहार के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ फेज-11 थाने में बीएनएस की धारा 304बी के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों से छीने तीन मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल किया बुलेट मोटरसाइकिल भी बरामद किया गया है। दोनों आरोपियों को मोहाली अदालत में पेश किया गया जहां अदालत ने उन्हें एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
एसएचओ गगन ने बताया कि 17 नवंबर को फेज-10/11 लाइटों पर एक बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों ने एक राहगीर का मोबाइल छीन लिया था। पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर इस मामले में अज्ञात स्नैचरों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। बाद में सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी विकास नेगी और रिशु गिरी को पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर उक्त मामले में नामजद किया। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है कि उन्होंने किस-किस जगह पर लूटपाट की वारदातों को अंजाम दिया। वह छीने हुए मोबाइल आगे किसे बेचते थे।