फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   For not repaying the loan, three youths attacked the shopkeeper with a sharp weapon.

Mohali News: उधारी नहीं चुकाने पर तीन युवकों ने दुकानदार पर धारदार हथियार से हमला कर दिया

Wed, 20 Mar 2024 01:50 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2024 01:50 AM IST
विज्ञापन
For not repaying the loan, three youths attacked the shopkeeper with a sharp weapon.
जीरकपुर। जीरकपुर के बलटाना मुख्य बाजार इलाके में आज देर शाम एक दुकानदार द्वारा पैसे उधार न देने से नाराज एक युवक ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर उस पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। इस बीच हमलावर ने दुकानदार की कार के सारे शीशे तोड़ दिए।मुख्य बाजार में जमकर गुंडागर्दी के बाद दुकानदारों में काफी गुस्सा है। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।मिली जानकारी के मुताबिक, जीरकपुर के बलटाना मेन मार्केट में साईं कलेक्शन नाम से बूट्स की दुकान है। दुकान के मालिक प्रिंस ने बताया कि उनका एक परिचित रोहित कुमार उनसे 2000 रुपये उधार लेने आया था। जब उन्होंने पैसे उधार देने से इनकार कर दिया तो रोहित उनकी फोर्ड फिएस्टा कार की चाबी लेकर फरार हो गया। प्रिंस ने बताया कि कुछ देर बाद रोहित अपने दो अन्य साथियों के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर आया। जिसके हाथ में गंडासी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि हमलावरों ने आते ही उनकी कार के सारे शीशे तोड़ दिए और दुकान में बैठी उनकी मां अनीता और बहन साक्षी समेत उन पर हमला कर दिया। उसने बताया कि उसकी मां के हाथ पर धारदार हथियार लगने से उसकी मां अनिता घायल हो गई है। जीरकपुर मुख्य बाजार के भीड़भाड़ वाले इलाके में इस तरह की घटना होने से दुकानदार विरोध कर रहे हैं। दुकानदारों का कहना है कि बलटाना क्षेत्र पंचकुला और चंडीगढ़ की सीमा पर स्थित होने के कारण असामाजिक तत्व किसी भी घटना को अंजाम देने के बाद पंचकुला या चंडीगढ़ की ओर भाग जाते हैं। उन्होंने मांग की कि शाम के समय बलटाना पंचकूला और बलटाना चंडीगढ़ हरमिलाप नगर गेट पर पुलिस नाकाबंदी की जाए, ताकि किसी भी वारदात को अंजाम देकर फरार होने वाले लोगों पर काबू पाया जा सके। मामले को लेकर बलटाना चौकी प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि हमले की घटना बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है और पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलावरों को जल्द ही गिरफ्तार कर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed